COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

Covid-19 update : जनपद में हॉटस्पॉट को लेकर जिलाधिकारी के संदेश का क्या है संकेत, जान लीजिए

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार गंभीर निर्णय ले रही है. छूट के साथ ही सरकार इंसानी जीवन को बचाने के लिए भी गंभीर है. इसलिए काफी समय से राहत की सांस ले रहे सहारनपुर वासी फिर से एक बार तनाव में जीने लगे हैं. हालांकि जिला प्रशासन बार-बार इस बात की अपील कर रहा है कि घबराइए नहीं केवल सुरक्षित रहिए और सावधान रहिए.
इस बीच जनपद में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से टोटल संख्या 253 पहुंच गई है जिनमें 40 एक्टिव केस हैं और 213 लोग अपने घर ठीक होकर जा चुके हैं.
दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि गोविंद नगर क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की देहरादून में मृत्यु हो गई. बाद में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसके चलते प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं. हालांकि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि वृद्ध के परिवार के लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि वृद्ध व्यक्ति को संक्रमण सहारनपुर से हुआ था या देहरादून से हुआ था.
फिलवक्त जिला मजिस्ट्रेट वृद्ध व्यक्ति की मौत को सहारनपुर में हुई हानि के रूप में नहीं देख रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिवार के लोगों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा. इसी बीच जिला प्रशासन के आदेश पर गोविंद नगर क्षेत्र को सैनिटाइजर कराकर सील कर दिया गया.
लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए माना जा रहा है कि जनपद में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़ेगी. वर्तमान में यह संख्या 6 है लेकिन माना जा रहा है कि गोविंद नगर भी जल्दी हॉटस्पॉट क्षेत्र में आ जाएगा, ऐसे में संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी. बावजूद इसके जिलाधिकारी ने बड़ा संकेत दिया है.
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि हॉटस्पॉट को लेकर रिव्यू किया जाएगा और जल्द ही निर्णय लेकर क्षेत्रों को फिर से परिभाषित किया जाएगा.
जिलाधिकारी ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि
“देखिए वर्तमान में जनपद सहारनपुर में जो कोरोना पॉजिटिव केसेस की जो संख्या है वह 253 है और हमारे एक्टिव कैसेस 40 हैं. आज की डेट में हॉटस्पॉट की संख्या 6 है. हम लोग फिर से इसे रिव्यू करेंगे. जहां भी 21 और 28 दिनों में कोई केस कोट नहीं किए गए हैं उसकी संवेदनशीलता को देखते हुए हम जल्दी निर्णय लेंगे.एक दो दिन में निर्णय लेंगे.