सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते जिला बेहाल और अधिकारी परेशान नजर आ रहे हैं. नियमों की अनदेखी और लापरवाही जनमानस पर भारी पड़ने लगी है जिसका नतीजा जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं.बुधवार को जिले में कोरोना के 26 नए केस सामने आई जिसके बाद प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
जनपद में बुधवार को 27 नए मामले सामने आए जिसमें सहारनपुर नगर से 11 मामले, पूवारका ब्लॉक से दो मामले, चिलकाना से दो मामले, रामपुर मनिहारान ब्लॉक से तीन मामले, सरसावा से एक और देवबंद से 8 मामले सामने आए.
जिले में कोरोना की क्या है अपडेट
- जिले में कोरोना के एक्टिव मामले-105
- संक्रमितों की कुल संख्या- 711
- स्वस्थ हुए- 600 लोग
- कोरोना से हुई मौत- 6
- पिछले 24 घंटे में नए केस- 27
- स्वस्थ हुए- 44 लोग
- वर्तमान में जिले में हॉटस्पॉट केंद्र-14
कहां से कितने मरीज़
- सहारनपुर नगर के जिला जेल से एक
- सहारनपुर नगर के राम बिहार से एक
- सहारनपुर नगर के आवास विकास से एक
- सहारनपुर नगर के टीचर कॉलोनी से एक
- सहारनपुर नगर के जाटव नगर से तीन
- सहारनपुर नगर के नंद विहार से दो
- चिलकाना से दो
- रामपुर मनिहारान के घसोटी से तीन
- सरसावा के मोहल्ला मरदान से एक
- पूवारका ब्लॉक के सरकड़ी से एक और राजा पुर से एक-एक
- देवबंद ब्लॉक से 8 नए मामले सामने आए.




Add Comment