लखनऊ : बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर दैनिक समीक्षा बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने और साप्ताहिक बंदी पर बोलते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास जारी रखने की जरूरत है. कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और शाहजहांपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मेडिकल जांच के कार्य को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के सभी प्रयास जारी रखे जाएं.
इस कार्य में जांच के साथ-साथ निगरानी, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाना तथा घर-घर सर्वे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके मद्देनजर इन कार्यों को भी पूरी तेजी से संचालित किया जाये. योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अब तक कोविड-19 की 50 लाख 80 हजार से अधिक जांच किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये.
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी. योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलंब उपलब्ध कराया जाये.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment