कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से करके लोगों के निशाने पर आ गए हैं. अक्सर दिग्विजय सिंह प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी में समानताएं खोजते दिखाई देते हैं. कभी उनकी नाक तो कभी साड़ी पहनने का अंदाज..आज भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया जिसके बाद ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं.
पहले जानिए दिग्विजय सिंह ने किया क्या है?
दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें शक्ति स्थल पर प्रियंका गांधी दिखाई दे रही है. दिग्विजय सिंह ने तस्वीर के साथ प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए लिखा कि प्रियंका जी में इंदिरा जी की झलक दिखाई देती है… इंदिरा जी को सादर नमन व श्रद्धांजलि. दिग्विजय सिंह के ट्वीट आते ही यूजर्स ने प्रतिक्रिया शुरू कर दी और इसे चाटुकारिता की हद तक बता दिया.
दिग्विजय के ट्वीट पर यूजर्स ले रहे मज़े
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो रहे हैं. ट्विटर पर यूजर्स ना केवल मजे ले रहे हैं बल्कि उन्हें चाटुकार भी बता रहे हैं. यूजर्स राजवंश से आने वाले दिग्विजय को क्षत्रिय धर्म का पालन करने की सलाह भी दे रहे हैं. यूजर्स नहीं नहीं रुके कईयों ने लिखा कि सिर्फ नाक मिलती है बाकी चेहरा अलग है… तो कुछ ने प्रियंका के दादा फिरोज गांधी की भी याद दिलवाई.
आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि है
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. 1984 में आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी. इंदिरा गांधी 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं. इसके बाद जनवरी1966 से मार्च 1977 तक देश के प्रधानमंत्री रहीं. 1980 में दोबारा प्रधानमंत्री बनी.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी श्रद्धांजलि दी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक श्लोक ट्वीट किया उन्होंने लिखा, “असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय,, मृत्योर्मामृतम् गमय… असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर… धन्यवाद दादी आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया.
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने उनकी समाधि शक्ति स्थल पर पहुंची. उनके साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने इंदिरा गांधी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि…

Add Comment