सुभाष कश्यप
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. नगर में यातायात व्यवस्था और भीड़ वाले क्षेत्रों में कंट्रोल बनाये रखने के लिए पुलिस महकमे ने दैनिक यातायात मार्गों में परिवर्तन करने का फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक 12 नवंबर को धनतेरस पर्व के चलते हल्के वाहनों को बाजारों में जाने से प्रतिबंधित किया गया है. जानकारी के मुताबिक कल यानी गुरुवार सुबह 8:00 बजे से अगले आदेशों तक पाबंदी जारी रहेगी. इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पाबंदी वाले मार्ग पर पुलिस बल नियुक्त करके कड़ाई से डायवर्जन का प्लान लागू करने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं प्रभारी यातायात को महत्वपूर्ण जगहों पर यातायात कर्मियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए गए हैं.
इन रास्तों से गुजरने की होगी पाबंदी
1. घंटाघर चौक से नेहरू मार्किट की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
2. पुल जोगियान से श्रीराम चौक की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
3. मछली पुल से चौकी सराय की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
4. सब्जी मण्डी पुल से जामा मस्जिद की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
5. दाल मण्डी पुल से सर्राफा बाजार की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
6. भगत सिंह चौक से मोरगंज बाजार की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
7. नवाबगंज चौक से दालमण्डी पुल की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.
8. अम्बाला रोड से लुहानी सराय की ओर चार पहिया कार इत्यादि के लिये प्रतिबन्धित रहेगा.

Add Comment