देश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे ही सही एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. ऐसे में देश में फिर से लोगों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज़ का ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 दिसंबर से केंद्र सरकार के द्वारा देशभर में दोबारा लॉकडाउन लगाने की बात कही गई है. जिस पर प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो ने अपना पक्ष रखा है और ट्वीट को सिरे से खारिज किया है.
वायरल ट्वीट क्या है
वायरल ट्वीट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा गया है कि कोरोनावायरस बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 दिसंबर से देशभर में दोबारा लाख डाउन करने का फैसला लिया गया है. इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि लॉकडाउन 2.0 पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगा.
अब जान लीजिए सच क्या है?
वायरल मैसेज के सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर तैरते ही भारत सरकार की प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो एक्टिव हुई और ट्वीट को एडिटेड करार दिया. पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा
“एक प्रमुख मीडिया आउटलेट द्वारा कथित रूप से पोस्ट किए गए एक ट्वीट में दावा किया गया है कि देश में कोरोनावायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते सरकार 1 दिसंबर से देशव्यापी लॉक डाउन करने जा रही है. ट्वीट Morphed है. सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
पूरे मामले पर एबीपी ने क्या कहा है?
मैसेज की वायरल होते ही प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के बाद एबीपी न्यूज़ ने भी टि्वटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि उनके नाम से वायरल हो रहा ट्वीट फर्जी है.

Add Comment