सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पिछले 14 दिनों में जनपद के 10 थाना क्षेत्रों के 37 स्थानों पर कोई कोरोना वायरस संक्रमित न पाए जाने के चलते हुए हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कन्टेनमेंट की कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है.
डीएम अखिलेश सिंह ने आज यहां इस आश्य का आदेश जारी करते हुए यह जानकारी दी. उन्होने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों में पिछले 14 दिन से कोई इन क्षेत्रों में कोरोना पाॅजीटिव नही मिला है उनमें से कन्टेनमेंट की कार्यवाही समाप्त की गयी है.
ये स्थान हुए मुक्त
थाना मण्डी के अन्तर्गत मिजोपुरा, 7/512 सहगल रबड स्टैण्ड के पास मौ0 दीनानाथ, 6/775 शिवपुरी कालोनी तोता चैक, 11बी/1158 यायाशाह पक्काबाग,
थाना सदर बाजार के अन्तर्गत सहीराम की कोठी के पास नवीन नगर, पंजाबी बाग निकट सरदार की दुकान, किशोरी बाग, साऊथ सिटी, चन्द्र नगर निकट सिंघारा बुजुर्ग वैशाली विहार, जैन मन्दिर के पास न्यू आवास विकास, बसन्त विहार निकट लूथरा नर्सिंग होम, नवीन नगर निकट महर्षि दयानन्द इण्टर कालेज, पुराने होमगार्ड आफिस के सामने, मस्जिद वाली गली खलासी लाइन, बसन्त विहार निकट गुरूद्वारा, जीपीओ रोड निकट पंजाब होटल
थाना नकुड के अन्तर्गत मौ0 सादलगंज,
थाना जनकपुरी के अन्तर्गत चकहरेटी, अमन डेयरी के सामने जनकनगर, 1665ए वाली गली राम विहार कालोनी,
थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत राणा मसाले वालों के सामने चण्डीगढ पैलेस, भगवती कोलोनी, थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत ज्वाला नगर गली नं0 3, किशनपुरा इसराल नाई के सामने वाली गली, किशनपुरा गली नं0 1, किशनपुरा कालरा वाली गली
थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत इशतकार वाली गली मौ0 महल, रहीश वाली गली मौ0 पीपलतला, मुर्सलीन वाली गली मौ0 पीपलतला, सुनील के मकान वाली गली ग्राम लण्ढौरा,
थाना गागलहेडी के अन्तर्गत हरिजनों वाली बस्ती ग्राम कोलकी, रविदास मन्दिर वाली गली ग्राम खजूरी अकबरपुर, गडरियों वाली गली वाहिद कालोनी कस्बा गागलहेडी, पोस्ट आफिस वाली गली कैलाशपुर, बीच वाली गली चोंदपुर,
थाना कुतुबशेर के अन्तर्गत ग्राम मानकमऊ पुलिया के पास, थाना गंगोह के अन्तर्गत मौ0 कोटला.

Add Comment