गाज़ियाबाद/ उत्तर प्रदेश. कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली से लगे गाजियाबाद जिले में साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है. इसके तहत जिलेभर के लिए रोस्टर भी जारी कर दिया गया है. रोस्टर के मुताबिक गाजियाबाद में अलग-अलग कारोबार के लिए रविवार के अलावा मंगलवार और बुधवार को भी साप्ताहिक बंदी रहेगी. जिला प्रशासन ने लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, फरीदनगर और पतला निवाड़ी की साप्ताहिक बंदी तय की है. इतना ही नहीं सैलून ब्यूटी पार्लर की साप्ताहिक बंदी भी मंगलवार को तय कर दी गई है. माना जा रहा है कि जिला प्रशासन इस रोस्टर को सख्ती से लागू करवाएगा.
जानिए कब क्या और कहां रहेगा बंद
रविवार : किराना मंडी रामनगर, पालिका बाजार जीटी रोड, नवयुग मार्केट थोक विक्रेता, लोहा व्यापारी, फोटो स्टेट, बिना बिजली वाले मैन्यूफेक्चर इंडस्ट्रीज
मंगलवार : दुकान व वाणिज्य प्रतिष्ठान जहां बिजली या बिना बिजली से कार्य होने वाले, नवयुग मार्केट की अन्य दुकानें
मोहननगर में ऐसा रहेगा रोस्टर
रविवार : मै. बाटा इंडिया लि. (डिपो), इन्डो बुल्गर फूड कम्पाउंड मेरठ रोड गाजियाबाद स्थित समस्त वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, मै. डाबर इंडिया लि. कारपोरेट कार्यालय कौशाम्बी
बुधवार : हिंडन पार की समस्त दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान
लोनी में साप्ताहिक बंदी शुक्रवार की
शुक्रवार : सभी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान जहां बिना बिजली की सहायता से कार्य होता है. बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान बिजली विभाग के अनुसार.
मंगलवार व शुक्रवार को मोदीनगर की साप्ताहिक बंदी
मंगलवार : सभी दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान
शुक्रवार : मै. मोदी स्पिनिंग एवं वीविंग मिल्स के सामने स्थित दुकानों के साथ गोविंदपुरी व हरमुख पुरी की समस्त दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान. बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान बिजली विभाग के अनुसार
रविवार व गुरुवार मुरादनगर में रहेगा बंद
रविवार : हैंडलूम व पावरलूम कारखाने
मंगलवार : बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान
गुरुवार : सभी दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान
गुरुवार को फरीदनगर, पतला निवाडी में साप्ताहिक बंदी
गुरुवार : सभी दुकान एवं वाणिज्य
बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान बिजली विभाग के अनुसार.

Add Comment