Sankalp Naib
Saharanpur/ uttar pradesh
लॉक डाउन के आदेश के बाद इस माह होने वाली शादियों पर संकट खड़ा हो गया. शादी वाले परिवारों में चिंतन हो रहा है. जिला प्रशासन के द्वारा शादियों में जाने वाले लोगों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित करने के बाद लोग शादियों को आगे बढ़ा रहे हैं, या फिर अगले सीज़न तक के लिए केंसिल कर रहे हैं.
देश मे कोरोना के संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश मे 21 दिन का लॉक डाउन कर दिया गया है. कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने एवं चक्र तोड़ने के लिए पूरे सहारनपुर जनपद में बल्कि पूरे प्रदेश और पूरे देश मे कम्पलीट लॉक डाउन लागू है. इसको लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस बी सिंह के द्वारा एडवाइज़री जा की गई है. उन्होंने सभी सहारनपुर वासियों से अनुरोध किया कि अपने को घरों में सीमित रखें. जिला प्रशासन के निर्देशों एवं अनुरोध का पालन करें. देर शाम से वायरल हो रहे आदेश में अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि
- किसी भी व्यक्ति का बाहर निकलना प्रतिबंधित है. किंतु प्रातः 6:0 से 9:0 बजे तक अपने अपने मोहल्ले में स्थित दवा/दूध किराना/सब्जी/फल की दुकानों से पैदल जाकर आवश्यकता की सामग्री खरीद सकते हैं.
- जिले में खाद्यान्न, दवा एवं जरूरत की सभी सामग्री भरपूर है. -रेड़ी या ठेले अथवा फेरी वाले लोग प्रातः 6 से 9 के बीच मोहल्लों में जाकर डोर टू डोर घूम कर फल या सब्जी आदि सामग्री बेच सकते हैं.
- ग्राहक सुबह 6 से सुबह 9 के बीच सामान खरीदते समय 2 मी0 का डिस्टेंस जरूर बनाये रखें, दुकानदार भी सुनिश्चित करें.
-लोगों से अनुरोध हैं कि किसी अफवाह में न आएं. यदि किसी घर का कोई सदस्य बीमार है तो 108 या 102 डायल कर एम्बुलेंस सर्विस अथवा अपने निजी वाहन से हॉस्पिटल जा सकता है. - गांवों में तथा नगरों के मोहल्ले में आटे चक्की की मशीनें चलाई जा सकती हैं किंतु एक साथ दो से ज्यादा व्यक्ति ने खड़ा नही होना है. चक्की वाले गेहूं रखवा लें तथा ग्राहकों को आटा देने हेतु इस क्रम में ऐसे समय देकर बुलाएं की दुकान पर भीड़ ने होने पाए.
- जनता के लिए बैंक और एटीएम खुलने का समय सुबह 8 से सुबह 11 रहेगा. बैंक उसके बाद अपने इंटरनल कार्य कर सकते हैं. यहां भी पुनः 2.0 मी0 का सुरक्षित दूरी अवश्य बनाये रखी जाए.
- शादी में,जो पहले से निर्धारित है, कुल 10व्यक्ति एवं अंत्येष्टि में अधिकतम 20 व्यक्ति; 2मी0 की सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए भाग ले सकते हैं.
- जनपद की सीमाएं सील होंगी बाहर जाना प्रतिबन्धित होगा.
एडीएम प्रशासन ने कहा कि सबकी सुरक्षा आप के हाथ है, लॉक डाउन का ईमानदारी और गंभीरता से पालन करें.कोरोना का चक्र तोड़ें. पृथक रहें सुरक्षित रहें.

Add Comment