देवबंद/उत्तर प्रदेश. सहारनपुर के देवबंद में कलयुगी बहु ने अपनी सास की सरिया मारकर न केवल हत्या कर दी बल्कि उसकी हत्या में उपयोग किये हथियार को शातिराना तरीके से नहर में बहा दिया. खोज पड़ताल के बाद यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
देवबंद का गांव साखन आज दुखी था और इसकी वजह थी गांव के विनीत वर्फ़ बिट्टू की पत्नी. दरअसल, 1 दिसंबर 2019 को विनीत की मां सविता की लाश घेर की छत पर मिली थी. सविता के सिर और गले पर चोट के निशान थे.विनीत ने हत्या की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी.
पुलिस ने हत्याकांड की तहकीकात शुरु की तो चौकाने वाला पहलू सामने आया.सविता की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी बहु पूजा ने ही की थी. जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में हत्यारोपी पूजा ने बताया कि उसकी सास सविता आए दिन उसे ताने मारती थी और छोटी-छोटी बातों पर गांव की औरतों से उसकी बुराई करती थी. इसी कारण गुस्से में आकर उसने सास के सिर में सरिया मारकर तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सरिया नहर में फेंक दिया.
मामूली बात पर हुए इस हत्याकांड को लेकर गांव के लोग सकते में हैं और विनीत सदमे में.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:








Add Comment