सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या के बीच लोगों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी लगातार जारी है. शुक्रवार 7 अगस्त 2020 को एक साथ 52 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल और सेंटर से छुट्टी दे दी गई. स्वस्थ होने वालों में कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी उनकी पत्नी और पुत्र भी शामिल हैं.
26 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और उनके परिवार के सदस्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे. शुक्रवार को इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की ठीक होने पर अधिकारियों ने संतोष जताया और स्वस्थ होने वालों के लिए ताली बजाकर अभिनंदन किया.
सांसद ने जताया आभार
कोरोनावायरस को मात देकर स्वस्थ हुए सांसद प्रदीप चौधरी ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए बेहतर इलाज और देखभाल के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर लिखा,
“मेरे सभी शुभचिंतकों आप सभी के आशीर्वाद तथा प्यार के बदौलत मैं और मेरा परिवार कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर निकल आया है. कोविड-19 से छुटकारा दिलाने में ईश्वरीय कृपा डॉक्टरों का सहयोग व शुभचिंतकों की दुआओं का असर और योगदान रहा. फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों के शुभकामनाएं संदेश आए जिसके लिए मैं सदैव आप सबका आभारी रहूंगा. जल्द नई शक्ति के साथ नई ऊर्जा के साथ आप सब की सेवा में उपस्थित होऊंगा.”
पिछले 24 घंटे में 63 नए मरीज़
कोरोना से पिछले 24 घंटे में 63 नए केस सामने आए हैं जिसमें शहर से 42, देवबंद से 8, नकुड़ से 2, नांगल से 4, पुवारका से 3, बलियाखेड़ी से 1, मुज्जफराबाद से 1 और अन्य स्थानों से 2 मरीज़ मिले हैं.
किन क्षेत्रों के हैं मरीज़
नगर क्षेत्र
चंद्र नगर से एक, ज्वाला नगर से एक, दिल्ली रोड से एक, वैशाली बिहार से एक, नवीन नगर से एक, पटेल नगर से एक, शंकर नगर से एक, प्रकाश पुरम से दो, माधव बिहार से एक, मालवीय नगर से एक, मेडीग्राम से एक, कम्बो के पुल से एक, नुमाइश कैंप से एक, गिल कॉलोनी से दो, न्यू माधवनगर से दो, मिशन कंपाउंड से एक, डीएसओ कंपाउंड से एक, तुषा बिहार से एक, जनकपुरी से एक, पंत बिहार से एक, जेजे पुरम से एक, मोहित बिहार से एक, प्रेम वाटिका से एक, माधव नगर से दो, रानी बाजार से एक, शालीमार गार्डन से एक, तिलक नगर से एक, गोविंद नगर से एक, म्युनिसिपल कॉलोनी से एक, खान आलमपुरा से एक, मेहंदी सराय से 3, सहारनपुर से एक, हनुमान नगर से एक और कृष्णा नगर से तीन मरीज़ मिले.
देवबंद में कहां से कितने मरीज़
देवबंद में नेचलगढ़ से एक, मुकरबा से 4, तहसील देवबंद से एक, शिव विहार से एक, किला देवबंद से एक, कुल 8 मरीज सामने आए.
नांगल से कितने मरीज़
नांगल के 4 मरीजों में 3 नागल कस्बे से जबकि एक जोला से मरीज सामने आया.
- नकुड़ के ढ़यकी से एक और बंजारन नकुड से एक मरीज सामने आया.
- पूवारका ब्लॉक में बहेड़ा संदल सिंह, माहेश्वरी खुर्द और लखनौती खुर्द से एक-एक मरीज आज सामने आया.
- बलिया खेड़ी ब्लॉक के कापसी से एक और मुज्जफराबाद के सम्भलहेड़ी से एक मरीज़ मिला.
- जबकि 2 मरीज अन्य क्षेत्रों से सामने आए.

Add Comment