नई दिल्ली. रेलवे से यात्रा करने वालों के लिए आज आईआरसीटीसी की तरफ से बड़ी खबर आई है. खबर के मुताबिक ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग या फिर ट्रेन टिकट काउंटर से खरीदना हो तो आज रात 11:45 से पहले यह काम निपटा लें क्योंकि इसके बाद आपको इंतजार करना पड़ेगा.
इसके पीछे का कारण ऑपरेटिंग सिस्टम पैच इंस्टॉलेशन और सिस्टम ट्यूनिंग गतिविधि कार्य के कारण दिल्ली पीआरएस की सेवाएं 13 जून 2020 की रात 11:45 से 14 जून 2020 को सुबह 3:15 तक अस्थाई रूप से बंद रहेंगी.
इन सेवाओं का संचालन रहेगा बंद
नॉर्दर्न रेलवे के चीफ़ स्पोक्सपर्सन दीपक कुमार ने कहा है कि 3:30 घंटे बंद के दौरान पीएनआर कंप्रेशन का काम होगा जिसके चलते दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं आरक्षण, रद्दी करण, चार्ट तैयार करना, काउंटर और 139 पर पीआरएस पूछताछ इंटरनेट बुकिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिपॉजिट रिसिप्ट सेवाएं सभी बंद रहेंगे.






Add Comment