सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना की घातक रफ्तार आज गुरुवार को भी जारी रही. वैश्विक महामारी कोरोना ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया. जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी वहीं पिछले 24 घंटे में 54 लोग कोरोना की चपेट में आ गए.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज जिले में कोरोना के 54 संक्रमित केस सामने आए जिनमें से 39 सहारनपुर महानगर से, 6 सरसावा ब्लाक से, देवबंद से 3 मरीज़, मुजफ्फराबाद,बलिया खेड़ी, नकुड, सढौली कदीम से 1-1 और रामपुर मनिहारान से 2 मरीज मिले.
कहां से कितने मरीज़
आज आयी रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे कॉलोनी 1, मेहंदी सराय 1, प्रकाश पुरम 1, प्रकाश कॉलोनी 1, गोटे शाह 1, पंतनगर 1, गोविंद नगर 1, जनक नगर 4, जिला जेल 1, सुदर्शन नगर 1,टेगरी रामगढ़ 1, रामपुर-1,पुरानी चुंगी 1, वैशाली बिहार 1, प्रताप नगर 1, डीएसओ कंपाउंड 3, ब्रिज बिहार भूतेश्वर रोड 1, पुलिस लाइन 1, सम्राट विक्रम कॉलोनी 2, हरेटी 1, मोहित बिहार 2, बेरी बाग 1, गढ़ी मलूक 1, तिलक नगर 1, शक्ति नगर 1, जवाहर पार्क 1, सम्राट कॉलोनी 2, नवीन नगर 1, बुरा बाजार मंडी 1, बेहट अड्डे से 1, बलिया खेड़ी ब्लाक के चुनाइटी शेख़ से 1, रामपुर मनिहारान ब्लॉक के सोना अर्जुनपुर से 2,
सरसावा नगर से 1, सरसावा ब्लाक के पिलखनी से 5, सढौली कदीम के तेवड़ा बेहट से 1, नकुड के देदपुरा से 1, देवबंद के किला देवबंद, मकबरा देवबंद और शिवविहार कॉलोनी से 1-1, और मुजफ्फराबाद के रामगढ़ बिहारीगढ़ से 1 मरीज़ कोरोना से संक्रमित पाए गए.


Add Comment