सहारनपुर. कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर तेज़ी लाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी क्रम में शनिवार 8 अगस्त को सहारनपुर का दौरा करेंगे. सीएम कल 1 बजे सहारनपुर ज़िले में पहुचेंगे. आगमन के बाद सीएम कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिला अस्पताल और पिलखनी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के लिए बने वार्डो का निरीक्षण कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि सीएम के दौरे का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास मौजूद है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment