कन्टेंनमेंट जोन की सूची तत्काल वेबसाइट पर डाली जाए- जिलाधिकारी
कर्मी संक्रमित होने पर कार्यालय 48 घंटों के लिए बंद होगा-अखिलेश सिंह..
सहारनपुर. मास्क को लेेकर बरती जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नाराजगी जाहिर की है और ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कई बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि
“कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में और अधिक तेजी लाई जाए. सीएमओ तत्काल कन्टेंनमेंट जोन की सूची तत्काल वेबसाइट पर डलवाएं. सर्विलांस व डोर-टू-डोर की कार्रवाही रूकनी नहीं चाहिए.”
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कोरोना पर अपडेट करते हुए कहा कि
“आज सभी माध्यमों से 2950 सैंपल लिये गये थे जिसमें से 126 लोग संक्रमित पाये गये है. जिन कार्यालयों के कर्मी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है वहां अगले 48 घंटों के लिए कार्यालय बंद कर दिये जाए.”
कोरोना पर धन की व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने कहा कि
” जिन कार्यों को पूरा करने के लिए टेण्डर आमंत्रित किये गये है राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य व सीएमओ अपने अपने स्तर से शासन से धनराशि की मांग कर ले. यह भी सुनिश्चित कर लें कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने में कहीं भी धन की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए.”
मास्क प्रयोग की लापरवाही पर नाराज़गी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक यातायात को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि
“मास्क के बिना घूमने वाले या वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर दण्ड़ित किया जाए. भीड़ वाले बाजारों में नियमित रूप से पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए. नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध दण्ड़ात्मक कार्रवाही की जाए. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संदेश मुख्य चैराहो व बाजारों में लाउडस्पीकर के माध्यम से कराये जाए.”
ये रहे बैैैठक मेंं शामिल
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस.बी.सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, सीएमओ डा. बी.एस.सोढ़ी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज डाॅ. डीएस मरतोलिया सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Add Comment