सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लंबे लंबे समय से बंद चली आ रही अदालत आज खुल जाएगी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अदालत में केवल जरूरी कार्यों को करने की अनुमति होगी. इस संबंध में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और महासचिव राजीव गुप्ता ने अदालत खोलने संबंधी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया है कि अधिवक्ताओं के चेंबर खुलेंगे लेकिन सैनिटाइजर और सुरक्षा उपकरण प्रयोग करने होंगे. आज बुधवार को अदालत खुलने से पहले कल मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया था.
इन नियमों का करना होगा पालन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और महासचिव राजीव गुप्ता ने नियमों की जानकारी दी है उनके मुताबिक
1-सभी प्रकार के दायरे सिविल अथवा फौजदारी के कल से न्यायालय में दाखिल हो सकेंगे जो भी कोई सम्मानित अधिवक्ता अपना मामला ऑनलाइन दाखिल करना चाहता है तो उसकी भी अनुमति होगी.
2-सभी प्रकार के मुकदमों में फाइनल बहस हो सकेंगी.
3-सभी अधिवक्ताओं के चेंबर खुलेंगे.
4-सभी अधिवक्ताओं को अपने स्वास्थ्य की दृष्टि को ध्यान में रखना है. कोशिश करें कम से कम क्लाइंट्स बुलाएं जो अति आवश्यक हो केवल उन्हीं क्लाइंट्स को बुलाएं.
5-कल से पास की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी.
6-न्यायालय परिसर में केवल दो पहिया वाहन लेकर ही प्रवेश करें.
7-जो सम्मानित अधिवक्ता आज की भांति वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई कराना चाहते हैं तो यह व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी.
8-सभी सम्मानित अधिवक्ता गण 2 गज दूरी के मंत्र का पालन करें ऐसी अपेक्षा है, एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें, हर प्रकार से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.







Add Comment