COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

दो महीने के इंतजार के बाद आखिरकार बंधनों के साथ खुले जिले के दो ख़ास कस्बे, जानिए Complete story

करीब दो माह बाद मंगलवार को सीमित छूट और रोस्टर के हिसाब से खुले देवबंद के बाजार

पहला दिन दुकानो की साफ-सफाई में गुजराबाजार खुलने से क्षेत्र के लोगो और दुकान स्वामियों के चेहरे खिले दिखे

नगर की जनता और व्यापारियों सभी ने बाजार में सोशल डिस्टेसिंग और लाक डाउन के सुरक्षा संबंधी सभी नियमो का पालन किया

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नियमानुसार खुली प्रशासन द्वारा तय की गई दुकाने

देवबंद (गौरव सिंघल)।आखिरकार करीब दो माह बाद मंगलवार को सीमित छूट और रोस्टर के हिसाब से देवबंद नगर के बाजार खुल ही गए। दुकान स्वामियों का पहला दिन अपनी-अपनी दुकानों पर साफ-सफाई कर गुजरा। बाजार खुलने से क्षेत्र के लोगो और दुकान के स्वामियों सभी के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। इस दौरान नगर की जनता और व्यापारियों सभी के द्वारा नगर के सभी बाजारो में सोशल डिस्टेसिंग और लाक डाउन के सुरक्षा संबंधी सभी नियमो का पालन किया गया।

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रशासन द्वारा तय की गई दुकाने नियमानुसार ही खुली।ध्यान रहे कोरोनो वायरस के प्रकोप के चलते रेड जोन घोषित हुए जिले सहारनपुर के कस्बा देवबंद में पिछले कुछ दिनो पहले कोरोना संक्रमितो की संख्या काफी बढ गई थी। जिसके बाद शासन-प्रशासन ने पूरे देवबंद नगर को सील कर दिया था। यहां मेडिकल स्टोर तक के खुलने की इजाजत नही दी गई थी। सिर्फ कुछ चुनिंदा व्यापारियो और मेडिकल स्टोर स्वामियो को ही होम डिलीवरी की इजाजत दी गई थी।

अब नगर में कोरोना का प्रकोप पहले की अपेक्षा कम हुआ है और मरीजो की संख्या भी कम हुई है। जिसके बाद अब दो माह से बंद चल रहे देवबंद के बाजारो को लेकर नगर के व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर विधायक ब्रिजेश सिंह के साथ रविवार 24 मई को डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह से मुलाकात कर देवबंद के बाजार चरणबद्ध तरीके से खुलवाने की मांग की थी। डीएम अखिलेश सिंह ने विधायक ब्रिजेश सिंह और व्यापारियो के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया था कि 26 मई से देवबंद के बाजार चरणबद्ध तरीके से लाक डाउन के नियमो का पालन करते हुए खुलवा दिए जांएगे। आज देवबंद के बाजार खुलने के आदेश के बाद देवबंद के व्यापारियो ने देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह और एसडीएम देवबंद देवेंद्र पांडे का आभार जताया।

देवबंद के व्यापारी और जनता पिछले करीब दो माह से नगर की दुकान नहीं खुलने से बडे परेशान थे। प्रशासन द्वारा आज रोस्टर के हिसाब से दुकानों को खोलने की अनुमति मिलने से जहां जनता ने राहत की सांस ली वहीं दुकानदारों में भी खुशी है। कुछ दुकानदारो ने आज विधि -विधान से पूजा अर्चना कर अपनी-अपनी दुकाने खोली। एसडीएम देवेंद्र पांडे ने आज से नगर की दुकानों को खोलने का आदेश जारी करते हुए सभी व्यापारियों को सोशल डिस्टेंडिंग बनाये रखने व मास्क आदि का इस्तेमाल करने का आदेश भी दिया हैं। जो आदेश हुए है उसमें नगर में सब्जी की फुटकर दुकान, मेडिकल स्टोर, यूनानी आयुर्वेदिक होम्योपैथिक, फोटो स्टेट,जूस की दुकान, कीटनाशक दवाइयों की दुकानें तो प्रतिदिन खुलेगी। मंगलवार और शुक्रवार को किराने की फुटकर दुकान, बेकरी, कन्फेक्शनरी, सीमेंट, सरिया, रेट, बजरी, फुटकर अनाज, बांट-माप, कॉस्मेटिक, पशु आहार की दुकान खुलेगी, बुधवार शनिवार को किताब, स्टेशनरी, प्रिंटिंग प्रेस, दर्जी, फोटोग्राफर, सर्राफा, कपड़ा, रेडीमेंड कपड़े, मोबाइल दुकान, सेनेटरी, हार्डवेयर, गैस चूल्हा, मरम्मत आदि की दुकान खुलेगी। सोमवार, बृहस्पति को जूता, जनरल मर्चेंट, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, बर्तन, चश्मा, खिलौने, गेम, साइकिल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाइल, स्पेयर पार्ट, फर्नीचर आदि की दुकान खुलेगी। सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाएगा। ग्राहक को मास्क लगाना जरूरी होगा अन्यथा उसको सामान नहीं दिया जाएगा। देवबंद में 2 महीने बाद बाजार खुलने से बाजार में थोड़ी बहुत चहल-पहल नजर आई। उधर कोरोना वायरस के चलते जो नगर में बैरिकटिंग की गई थी वह अभी ज्यो की त्यों है। ग्राहक बैरिकेडिंग के चलते लंबे रास्ते से घूम-घूम कर बाजारों में सामान लेने आए। बैंकों पर भी काफी भीड़ नजर आई। अन्य दुकानों पर भी ग्राहक नजर आए। सभी सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे थे और मास्क का भी प्रयोग कर रहे थे। प्रशासन के आदेश के अनुसार दुकान खोलने का क्रम दिनों में बांट दिया गया है। जिससे नगर में एक साथ भीड़ ना बढे और कोरोना वायरस के संक्रमित बीमारी भी ना बढ पाए। धयान रहे कोरोना महामारी के चलते पूरा जिला संक्रमण की चपेट में रहा है। आधे से ज्यादा करीब 110 कोरोना संक्रमण के मामले अकेले देवबंद के ही रहे है। अभी भी करीब एक दर्जन सक्रिय मामले देवबंद में बने हुए है और नए केस रोज सामने आ रहे है। पुलिस सतर्कता के साथ देवबंद के बाजारो की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

देवबंद नगर में दवाइयों, किराना, पंसारियो आदि की दुकानें आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खुली। कई दुकानदारो ने बताया कि दो माह की बंदी के चलते उनको लाखो रूपए का नुकसान हुआ है और खाने-पीने के इस्तेमाल की चीजे खराब हो गई है। नगर के मशहूर अत्तार योगेंद्र गोयल का कहना था कि दुकानो की साफ-सफाई आदि में ही पहला दिन निकल गया। उनका कहना था कि यदि पूर्णबंदी के दौरान दुकानदारो को कुछ शर्तों के साथ उनकी दुकानो का हाल जानने का अवसर मिल जाता तो भारी नुकसान से बचा जा सकता था।

गंगोह में भी लौटी रौनक

दो माह बाद मंगलवार को सीमित छूट और रोस्टर के हिसाब से खुले कस्बा गंगोह के बाजार

नगर की जनता और व्यापारियों सभी ने बाजार में सोशल डिस्टेसिंग और लाक डाउन के सुरक्षा संबंधी सभी नियमो का पालन किया

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक नियमानुसार खुली प्रशासन द्वारा तय की गई दुकाने

करीब दो माह बाद मंगलवार को सीमित छूट और रोस्टर के हिसाब से सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के बाजार भी खुल गए है। दुकान स्वामियों का पहला दिन अपनी-अपनी दुकानों पर साफ-सफाई कर गुजरा। बाजार खुलने से क्षेत्र के लोगो और दुकान के स्वामियों सभी के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। इस दौरान जनता और व्यापारियों द्वारा नगर के बाजार में सोशल डिस्टेसिंग और लाक डाउन के सुरक्षा संबंधी सभी नियमो का पालन किया गया। सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक प्रशासन द्वारा तय की गई दुकाने नियमानुसार ही खुली। ध्यान रहे कोरोनो वायरस के प्रकोप के चलते रेड जोन घोषित हुए जिले सहारनपुर के कस्बा गंगोह में पिछले कुछ दिनो पहले कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ गई थी।

जिसके बाद प्रशासन ने गंगोह क्षेत्र में व्यवसायिक सभी गतिविधियो को बंद कर दिया था। अब गंगोह में कोरोना का प्रकोप पहले की अपेक्षा कम हुआ है और अब कोई भी कोरोना का मरीज यहां नही रहा है। जिसके बाद एक महीने से ज्यादा से बंद चल रहे गंगोह के बाजारो को खोलने को लेकर यहां के व्यापारियों ने सांसद प्रदीप चौधरी से बाजार खुलवाने की मांग की थी। सांसद प्रदीप चौधरी ने पिछले दिनो डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह से गंगोह के बाजार चरणबद्ध तरीके से खुलवाने की मांग की थी। डीएम अखिलेश सिंह ने सांसद प्रदीप चौधरी को आश्वासन दिया था कि 26 मई से गंगोह के बाजार चरणबद्ध तरीके से लाक डाउन के नियमो का पालन करते हुए खुलवा दिए जांएगे। आज गंगोह के बाजार खुलने के आदेश के बाद यहां के व्यापारियो ने सांसद प्रदीप चौधरी, और डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह का आभार जताया है। गंगोह के व्यापारी और जनता पिछले करीब एक माह से ज्यादा से नगर की दुकान नहीं खुलने से बडे परेशान थे। प्रशासन द्वारा आज रोस्टर के हिसाब से दुकानों को खोलने की अनुमति मिलने से जहां जनता ने राहत की सांस ली है वहीं दुकानदारों में भी खुशी है। कुछ दुकानदारो ने आज विधि -विधान से पूजा अर्चना कर अपनी-अपनी दुकाने खोली। प्रशासन ने आज गंगोह की दुकानों को खोलने का आदेश जारी करते हुए सभी व्यापारियों को सोशल डिस्टेंडिंग बनाये रखने व मास्क आदि का इस्तेमाल करने का आदेश भी दिया हैं। जो आदेश हुए है उसमें दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार में सर्राफ,रेडीमेट, गारमेंट्स,दर्जी,टाइल्स पत्थर, सैनेटरी, सीमेंट व सरिये, मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल रिपेयरिंग, ऑटो पार्ट्स,हार्डवेयर व पेंटर,जनरल मर्चेंट स्टोर,खाद बीज की दुकानों को खोला जाएगा, दिन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को किराना स्टोर,इलेक्ट्रोनिक्स सामान,किताबो,प्रिंटिंग प्रेस,बाण रस्सी व तिरपाल, क्रॉकरी व बर्तन,चश्मे,घड़ी,मोबाइल, जूते चप्पल की दुकानों को खोला जाएगा,रविवार व बुधवार में नाई की दुकाने खोली जाएगी।

जबकि डॉक्टर, मेडिकल स्टोर,दूध की दुकान, सब्जी की दुकान व मिठाई की दुकानें प्रतिदिन खुलेगी।सीओ गंगोह अजय शर्मा ने बताया कि गंगोह कस्बा अब कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया है। इसलिए यहां सीमित छूट के साथ बाजार खुले है।सीओ अजय शर्मा ने बताया कि दुकाने खुलने से बाजारो में लोगो की चहलकदमी दिखाई दी। पुलिस ने सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखी

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.