उत्तर प्रदेश में 7 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गए. बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 7 सीटों के लिए उप चुनाव घोषित किए गए थे. राज्य में रिक्त हुई 7 सीटों के उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार प्रसार किया. चुनाव के खत्म होते ही अब राजनीतिक विश्लेषक और पंडित गणित लगाने लगे हैं.
किसको कितनी सीटें मिलेंगी?
मिलने वाली सीटों को लेकर कयास लगने लगे हैं. भाजपा के पक्ष में रूझान आ रहे हैं.
राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार का लाभ दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री ने सभी सातों सीटों पर चुनाव प्रचार किया था. अब जो एग्जिट पोल्स आ रहे हैं उसके मुताबिक राज्य में 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बढ़त दिखाई दे रही है. इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 37% जबकि समाजवादी पार्टी को 27% वोट मिल रहे हैं. माने भाजपा को पांच से 6 सीट और समाजवादी पार्टी को एक से 2 सीट मिलने का अनुमान है.
उपचुनाव में मतदान प्रतिशत क्या रहा
उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर जहां उपचुनाव हुआ उन में कुल 53.627% मतदान हुआ. यहां यह जान लेना जरूरी है कि पिछले विधानसभा के आम चुनाव से इस उपचुनाव में तकरीबन 12.63 फ़ीसदी वोट कम पड़े हैं. बता दें कि 2017 में 7 सीटों पर 63.90 फ़ीसदी मतदान हुआ था.
88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 10 नवंबर को
सभी सातों सीटों पर 10 तारीख को परिणाम आएंगे. अमरोहा के नौगांवा सादात, बुलंदशहर की बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर और देवरिया की देवरिया में, जौनपुर की मल्हनी सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 88 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई जिसका फैसला 10 नवंबर को होगा. 1754 पोलिंग सेंटर और 3655 पोलिंग स्टेशन पर मतदान कराया गया था.




Add Comment