सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. समाज में बदनामी के डर से पिता ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.
दरअसल, पूरा मामला थाना नागल के ताजपुर का है. ताजपुर के रहने वाले उज्जवल का गढ़ी ताजपुर कि निशा से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी निशा के पिता राजेंद्र को लग गई. राजेंद्र ने बदनामी के डर से निशा और उज्जवल की गोली मारकर हत्या कर दी. आज शनिवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया.
इससे पहले उज्जवल के पिता जोगेंद्र ने थाना नागल में अपने बेटे और निशा के शव पड़े होने की सूचना दर्ज कराई थी. पीड़ित की तहरीर पर थाना नागल पुलिस ने मुकदमा संख्या 158/ 2020 धारा 302 भा द वि मुकदमा संख्या 159/ 2020 धारा 3/ 25/ 27 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत किया था. पुलिस को मौके से एक तमंचा 315 बोर व 2 खोखा कारतूस मिले थे.
कैसे पहुंची पुलिस अपराधी तक
हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने मामले के खुलासे की जिम्मेदारी के लिए पुलिस के साथ स्वाट टीम को लगाया. पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र निगरानी बनाए हुए थे.
आज शनिवार सुबह 9:00 बजे नगर पुलिस और स्वाद की संयुक्त टीम ने साक्ष्यों और एक्स्ट्रा ज्यूडिशल कान्फ्रेंस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के सहयोग से घटना को अंजाम देने वाले गढ़ी ताजपुर के राजेंद्र पुत्र दलसिंह को बंद पड़े ईट भट्टे से गिरफ्तार कर लिया.
क्या बोले कप्तान
पूरे मामले की जानकारी देते हुए जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने मीडिया को बताया कि अभियुक्त ने जानकारी दी है कि मृतिका निशा और मृतक उज्जवल दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते उसकी गांव में बदनामी हो रही थी. एसएसपी ने बताया कि 17 मई को रात को उज्जवल निशा से मिलने उसके घर गया था जिसे राजेंद्र ने देख लिया. वह गुस्से में तमंचा और कारतूस उठाकर निशा और उज्जवल के पीछे दौड़ पड़ा. राजेंद्र ने जंगल ग्राम ताजपुर में दोनों को गोली मार दी और तमंचा वहीं छोड़ दिया ताकि पुलिस को यह लगे कि उन्होंने आत्महत्या की है. कप्तान ने बताया राजेश ने स्वीकार किया है कि उसने दोनों के फोन सबूत मिटाने के गरज से आग में डाल दिए थे.
बकौल कप्तान राजेश अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिस पर हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने पर कई मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस की इस टीम को मिली सफलता
राजेश को गिरफ्तार करने में
- जितेंद्र कुमार थानाध्यक्ष नागल
- वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार थाना नागल
- उप निरीक्षक मुबारिक हसन प्रभारी स्वाट टीम सहारनपुर
- उप निरीक्षक मुकेश कुमार थाना नागल
- हेड कॉन्स्टेबल अमरदीप सिंह स्वाट टीम
- कांस्टेबल कमल कौशिक स्वाट टीम
- कांस्टेबल विनीत पंवार स्वाट टीम
- कांस्टेबल इमरान स्वाट टीम
- कॉन्स्टेबल अनुज कुमार स्वाट टीम
- कॉन्स्टेबल रोहित राणा थाना नागल
- कांस्टेबल सचिन चौहान थाना नागल
- चालाक होशियार सिंह थाना नागल

Add Comment