लखनऊ/उत्तर प्रदेश. 4 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे को लेकर पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस तलाश में जुटी हैं लेकिन अभी तक विकास उनके पकड़ से बाहर है. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस ने विकास के पीछे के मास्टरमाइंड को खोज निकाला.
विनाश के पर्याय विकास के पीछे किसका दिमाग चलता था
आपराधिक क्रूर प्रवृत्ति के विकास के पीछे उसकी पत्नी ऋचा का दिमाग चलता था. ऋचा विकास को बचाने के लिए चक्रव्यू बनाती थी और बड़ी आसानी से अपने पति को बचा ले जाती थी. रिचा का मोबाइल गांव के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से कनेक्ट रहता था. जब भी पुलिस विकास को पकड़ती थी वह इसका क्लिप वायरल कर देती थी ताकि पुलिस विकास का एनकाउंटर ना कर सके. इतना ही नहीं ऋचा मोबाइल पर घर की एक्टिविटी भी देखा करती थी. फिलहाल पुलिस ने रिचा का मोबाइल जप्त कर लिया है.
पुलिस जांच में सामने आया ख़ास पहलू
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि 8 पुलिसकर्मियों की मौत के गुनाहगार विकास दुबे की पत्नी ऋचा को उसके हर अच्छे बुरे काम की जानकारी होती थी. विकास दुबे की अपराधिक प्रवृत्ति का प्रभाव उसके बच्चों पर ना पड़े इसके चलते जिला पंचायत सदस्य होने के बाद भी वह अपने बच्चों के साथ लखनऊ में रहती थी. जांच में पता चला है कि ऋचा दो बार पति की गिरफ्तारी की फोटो और वीडियो वायरल कर अपने पति को इनकाउंटर जैसी घटना से बचा चुकी है.
दो बार अपने पति को बचा लिया ऋचा ने
2017 में पुलिस ने विकास को बिकरु गांव में घर से गिरफ्तार किया था जबकि 2019 में विकास ने जेल से ही चचेरे भाई अनुराग दुबे पर हमला करवाया था. विकास के जेल से छूट कर आने के बाद पुलिस उससे एक अन्य मामले में पूछताछ करने गई लेकिन पत्नी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूछताछ करने गई पुलिस का वीडियो बना लिया और उसको वायरल कर दिया ताकि पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर सकें.

Add Comment