सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. पहले सहारनपुर के सांसद फजलुर्रहमान उनके बेटे और भतीजे फ़िर आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, उनकी पत्नी, उनके बेटे के बाद उनके पुत्र और नौकर समेत 16 लोगों की रिपोर्ट आज सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई.
2 दिन पूर्व प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती करवाया गया था. अगले दिन यानी रविवार को उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें भी भर्ती करवाया गया था. लेकिन आज सोमवार को आई रिपोर्ट में उनके पौत्र और घर मे काम करने वाले व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं.
कहां-कहां के कितने लोग
आज आई रिपोर्ट के मुताबिक नानौता के चार, देवबंद के दो, शहर के 8 जिनमे शारदा नगर के 4 और दूसरे क्षेत्रों के 4 व दो अन्य स्थानों के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कुल मिलाकर पिछले 24 घण्टे में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
वर्तमान अपडेट क्या है
ताजा अपडेट के मुताबिक जिले में कोविड-19 के 466 मामले हैं जिनमें 364 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. वर्तमान में 99 एक्टिव मामले हैं पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो 16 नए मामले मिले हैं जिनमें एक व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर गया है.

Add Comment