लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार लॉक डाउन किसी भी तरह की ढिलाई करने के मूड में नहीं है. लगातार बढ़ रहे मामलों की गंभीरता को देखते हुए आज बुधवार को मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि लॉक डाउन का मतलब पूर्ण लॉक डाउन है. किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने रमजान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक के दौरान कहा, “रमजान का महीना प्रारंभ हो रहा है इस अवधि में विशेष सावधानी बरती जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि सहरी और इफ्तार के समय किसी भी प्रकार से भीड़ एकत्र ना होने पाए. उन्होंने कहा की लॉक डाउन का मतलब पूर्ण लाभ डाउन है, इसलिए इसका सख्ती से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा समस्त गतिविधियों में हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा,”अलीगढ़ सहारनपुर तथा मुरादाबाद संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील है इसलिए इनके मंडलीय चिकित्सालय में टेस्टिंग प्रयोगशाला स्थापित की जाए. राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री को 10 जिले कोरोनावायरस से मुक्त होने की सूचना दी गई है. इसके साथ ही 22 जिले में पहले से ही कोरोना वायरस से मुक्त हैं. कुल मिलाकर वर्तमान में 32 जिले ऐसे हैं जो कोरोनावायरस के संक्रमण से पूर्णत मुक्त हैं.
इस पर योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त जिलों में भी पूरी सतर्कता एवं सभी सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं. यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में सुरक्षा चक्र टूटने ना पाए. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशानिर्देशों तथा शासन के नियमों का पालन करते हुए उन जिलों में औद्योगिक इकाइयों का संचालन कराया जाए जो करो ना वायरस से प्रभावित नहीं है.
मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद लॉक डाउन के अनुपालन में और सख्ती बरती जानी निश्चित है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:









Add Comment