राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. कोरोना काल में फ्री राशन मिलने में सहयोग करने वाला राशन कार्ड पर संकट क्यों गहरा गया है, इसी सवाल का जवाब हम आपके पास लेकर आए हैं. क्या आपका राशन कार्ड रद्द होने वाला है ? यह सवाल इसलिए क्योंकि कुछ लोग राशन कार्ड बनवाकर अनाज नहीं उठा रहे हैं और यह खबर भी उन्हीं लोगों के लिए है. यदि आपके पास भी राशन कार्ड है और उचित मूल्य की दुकान से लगातार 3 माह तक राशन नहीं उठाते आ रहे हैं तो आपका राशन कार्ड रदद् किया जा सकता है.
जान लेना जरूरी है कि देश में आर्थिक रूप में कमजोर लोगों को दो वक्त का भोजन मिल जाए, इसलिए केंद्र सरकार राशन कार्ड योजना चलाती है. कोरोना महामारी के दौरान भी कोई व्यक्ति भूखा न रहें इसलिए वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार ने गरीबों को लगातार राशन उपलब्ध कराने का काम किया था. लेकिन समय-समय पर केंद्र सकार राशन कार्ड संबंधी योजना के नियमों में बदलाव करती नजर आ रही है.
तीन महीने से राशन उठान नही तो रद्द हो सकता है कार्ड
नए नियम के मुताबिक यदि आपने अपने राशन कार्ड से लगातार 3 माह तक राशन नहीं लिया है तो आपका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है. क्योंकि केंद्र सरकार मान लेगी कि कार्डधारी व उसका परिवार सक्षम है. साथ ही उसे उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले राशन की जरूरत नहीं है.ऐसे में कार्ड की उपयोगिता नहीं होने पर उसका कार्ड रद्द किया जा सकता है.
अब तक 4.39 करोड़ राशन कार्ड हुए रद्द
केंद्र सरकार द्वारा साल 2013 के बाद से अब तक 4.39 करोड़ राशन कार्डों को रद्द किया जा चुका है. ये ऐसे कार्ड थे जो या तो फर्जी थे या जिन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल में लाया जा रहा था. केंद्र सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों की सही संख्या का अंदाजा लगाने के लिए उठाया है.
फ्री राशन देने की योजना बंद
कोरोना काल में गरीबों को केंद्र सरकार फ्री राशन दे रही थी. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत फ्री में अनाज देने की स्कीम अब बंद हो चुकी है. इधर जहां अन्य राज्यों में यह बंद हो चुका है. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फ्री राशन देने की योजना साल 2021 तक बढ़ा दी है.
अब अगर आप अपने कार्ड का उपयोग नही कर रहे हैं तो तत्काल प्रयोग में ले आएं.

Add Comment