एक्सक्लूसिव

सरकार देगी बेटी की शादी में सोना, जानिए कैसे ले सकेंगे योजना का लाभ

घर मे बेटी है और आप आसाम से संबंध रखते हैं तो यह ख़बर आपके काम की है. सरकार ने राज्य में बेटियों की शादी पर सोना देने की योजना तैयार की है.
अरुंधति गोल्ड स्कीम नाम से चलाई जा रही योजना तहत सरकार की ओर से बेटियों को 10 ग्राम सोना दिया जाता है.

किसको मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.

शादी का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.

लड़की के परिवार की कमाई सालाना ₹500000 से कम होना चाहिए.

योजना का लाभ पहली बार शादी करने पर भी मिलेगा.

लड़के की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए.

शादी स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत रजिस्टर्ड करवानी जरूरी है. जिस दिन रजिस्ट्रेशन हो उसी दिन लड़की कोई स्कीम के लिए अप्लाई करना अनिवार्य है.

कैसे करें अप्लाई

इस स्कीम के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

Revenueassam.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरें.

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल ले.

ऑनलाइन के साथ-साथ इस प्रिंटआउट को भी जमा करना होगा.

फार्म सबमिट होने के बाद इसकी रसीद प्राप्त कर लें.

एप्लीकेशन की मंजूरी से संबंधित एसएमएस आपके पास आएगा.

एप्लीकेशन मंजूर होने के बाद स्कीम के तहत जो भी अमाउंट बनेगा. वो एप्लीकेंट के बैंक खाते में सरकार की ओर से जमा कराया जाएगा.

सरकार की क्या है मंशा

अरुंधति गोल्ड स्कीम के पीछे सरकार गरीब परिवारों को मदद पहुंचाने की मंशा रखती है. योजना का खास उद्देश्य आर्थिक तौर पर कमजोर माता-पिता को राहत पहुंचाना है. सरकार द्वारा दिया गया सोना कन्या को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करेगा. आसाम सरकार की इस योजना की जमकर चर्चा हो रही है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध