बोल वचन खास

एक दो दिन नही दो महीने तक इस सड़क से गुजरने पर लगी पाबंदी, वजह और विकल्प जान लीजिए

सांकेतिक तस्वीर

सुरेंद्र चौहान

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. अगर आप सहारनपुर के निवासी हैं या फिर सहारनपुर आ रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. सहारनपुर का अति व्यस्ततम मार्ग कोर्ट रोड तकरीबन 2 महीने के लिए प्रभावित हो रहा है. कारण कोर्ट रोड पुल पर बॉक्स का निर्माण होना है. ऐसे में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगा. हालांकि पुलिस महकमे और यातायात विभाग ने लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए रास्ते बताए हैं. इतना ही नहीं पुलिस और यातायात के जवान 24 घंटे यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अपनी सेवाएं देंगे.

कब और क्यों बंद होगा मार्ग

पुलिस विभाग द्वारा जनहित में जारी की गई सूचना के मुताबिक 15 फरवरी यानी मंगलवार के दिन से कोर्ट रोड का पुल सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा. सूचना में परियोजना प्रबंधक डीएफसीसी आईएल मेरठ के द्वारा कोर्ट रोड पुल पर डीएफसी परियोजना के लिए एलएनटी द्वारा बॉक्स निर्माण का कारण बताया गया है. सूचना में पुल के मरम्मत में लगभग 2 महीने का समय लगने की संभावना जताई गई है. साथ ही सभी संबंधित थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के साथ-साथ उपनिरीक्षक यातायात को वाहनों के डायवर्जन के दौरान आम जन की सुविधा के लिए यातायात के सुगम संचालन के लिए नए रास्ते बताए गए हैं और ड्यूटिया सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

बंद होगा कोर्ट रोड का पुल, ऐसे तय होगा आपका सफर है

नगर के अति व्यस्ततम कोर्ट रोड के पुल के बंद होने के बाद आपके मन में सवाल होगा कि मंजिल तक पहुंचने के लिए रास्ता क्या होगा? इसका जवाब भी पुलिस विभाग द्वारा दिया गया है. विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक…

1- सभी तरह के वाहन जिन्हे कोर्ट रोड से स्टेशन/घंटाघर चौक की ओर जाना है, वह कोर्ट रोड पुल के नीचे से खलासी लाइन, शारदा नगर पुल से होकर अम्बाला रोड से अम्बाला की ओर एवं घंटाघर चौक की ओर जायेगें.

2- स्टेशन/घंटाघर चौक की ओर से आने वाले सभी तरह के वाहन जिन्हे कोर्ट रोड की ओर जाना है, वह घंटाघर चौक से देहरादून चौक से बाजोरिया रोड से चरण सिंह चौक से विश्वकर्मा चौक होकर कोर्ट रोड आयेंगे.

3- रोडवेज/अनुबन्धित की समस्त बसें जिन्हे शामली/दिल्ली की ओर जाना है वह कांशीराम आवास कालोनी के खाली पडे मैदान से संचालित किया जायेगा.

4- रोडवेज/अनुबन्धित की समस्त बसें जो दिल्ली/शामली की ओर आकर घंटाघर चौक की ओर आना है वह कांशीराम आवास कालोनी के खाली पडे मैदान में ही आयेगें.

5- थाना प्रभारी सदर बाजार/कुतुबशेर वाहनों के डायवर्जन के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में पडने वाले मार्गों एवं चौराहे/तिराहे पर अपने थाने से पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाकर यातायात का सुगमता से संचालन कराया सुनिश्चित करेंगे.

6- प्रभारी उ0नि0 यातायात डायवर्जन के दौरान कोर्ट रोड पुल के दोनों ओर एवं डायवर्जन मार्ग पर पडने वाले चौराहों/तिराहों पर यातायात कर्मियों की डियूटी लगाकर यातायात का सुगमता से जाम रहित संचालन कराना सुनिश्चित करें.

7- थाना प्रभारी कोतवाली नगर अपने क्षेत्र में पडने वाले मार्गों एवं चौराहे/तिराहे पर अपने थाने से पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाकर यातायात का सुगमता से जाम रहित संचालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे.

8- थाना प्रभारी जनकपुरी अपने क्षेत्र में पडने वाले मार्गों एवं चौराहे/तिराहे पर अपने थाने से पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाकर यातायात का सुगमता से जाम रहित संचालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध