स्पोर्ट्स खास

Video: हिटमैन रोहित ने बनाये 161 लेकिन चर्चा हो रही है ऋषभ पंत की, दर्शकों ने लगाए नारे

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन 88 ओवर खेले जाने के बाद समाप्त हुआ. भारत ने पहले दिन छह विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए जिसमें हिटमैन रोहित शर्मा की 161 रन की यादगार पारी शामिल रही. रोहित शर्मा का साथ दिया अजिंक्य रहाणे ने जिन्होंने 67 रन की पारी खेली. शुरुआती दौर में तीन झटके खाने के बाद पारी संभालने वाले रोहित शर्मा और अजिंक्य रहने की चर्चा से ज्यादा विकेट कीपर ऋषभ पंत की चर्चा हो रही है. चर्चा का कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स से बहस है.

मैच के पहले दिन भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच तकरार की तस्वीरें और वीडियो मैदान से सामने आई. जो रूट की गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड के नजदीकी फील्डर्स ने ऋषभ पंत पर कुछ टिप्पणियां की. जिसके बाद पंत अपना बल्ला पीछे करके खड़े हो गए और फील्डर्स से बात करने लगे. ऋषभ पंत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच शब्दों का भी आदान-प्रदान देखने को मिला. वहीं दर्शकों ने ऋषभ पंत के नारे लगाने शुरू कर दिए. पंत 33 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए हैं.

मैच के दूसरे दिन भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही. मैच शुरू होते ही अक्षर पटेल और इशांत शर्मा के रूप में भारत को दो झटके मिल गए जबकि स्कोर 301 रन ही हुआ था. मैच मैच एक घंटा एक घंटा भी नहीं चल पाया भारत की पूरी टीम 329 रन पर ऑल आउट हो गई.

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली. भारत को अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट वर्ल्ड कप में फाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध