लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे एनजीओ, लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और कम्युनिटी किचन में कार्यरत लोगों की मेडिकल जांच कराने के आदेश जारी किए हैं.आज बुधवार शाम मीडिया से मुखातिब होते हुए अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार अवस्थी ने सरकारी आदेश की जानकारी साझा की.
देशभर में लोक डाउन 2.0 चल रहा है ऐसे में कई तरह के समाजसेवी संगठन, एनजीओ और कम्युनिटी किचन के जरिए लोग गरीबों और मजदूरों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्लाई चैन से जुड़े सभी लोगों का मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए हैं. इस संबंध में सरकार की मंशा की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव अविनाश अवस्थी ने मीडिया से कहा, “किसी भी रूप में लॉक डाउन के दुरुपयोग की अनुमति नहीं है. जो लोग supply-chain में लगे हैं ऐसे लोगों की भी मेडिकल जांच होनी चाहिए जिससे कि कहीं कोई दिक्कत ना हो. माननीय मुख्यमंत्री जी ने कम्युनिटी किचन चलाने वालों की, सप्लाई चेन वालों की सभी जिलाधिकारियों को जांच कराने के आदेश दिए हैं.
सरकार के आदेश के बाद कम्युनिटी किचन, एनजीओ, पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच का रास्ता साफ हो गया है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment