सर्दी का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में बालों के झड़ने की समस्या और बढ़ जाती है. यदि आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है. जाड़े के मौसम में त्वचा की परेशानियों के साथ-साथ वालों की परेशानी भी लोगों को सताने लगती है जिसका सबसे बड़ा कारण जीवन शैली में बदलाव है. बालों को लंबे और घने रखने के लिए महिलाएं लगभग सभी उपाय अपनाती हैं. ऐसा नहीं है कि केवल महिलाएं ही बालों को बचा कर रखना चाहती हैं बल्कि पुरुष भी बालों को लेकर बड़े गंभीर रहते हैं. लेकिन बालों को गिरता देख परेशान हो जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसका इलाज आपके किचन में हमेशा रहता है.
दरअसल, कई खोज में आए परिणाम के मुताबिक प्याज को बालों के लिए वरदान बताया गया है. प्याज बालों की जड़ों को मजबूत करता है. अगर आप प्याज का तेल लगाएंगे तो बालों का ग्रोथ आपको अपने आप नजर आने लगेगा. घने बालों के लिए प्याज का उपयोग वरदान है. अब सवाल है कि प्याज का तेल बनेगा कैसे? तो इसका आसान और सही तरीका समझ लीजिए…
खुद बनाइए प्याज का तेल
प्याज का तेल बनाने के लिए प्याज का रस लेना है. प्याज का रस निकालने के लिए आप ग्राइंडर का उपयोग कर सकते हैं. इससे पहले एक पैन में नारियल तेल डालें और तेल में प्याज का रस डालें इसे अच्छी तरह से मिला ले और गर्म कर लें. ठंडा होने के बाद इसे छलनी से छान कर अलग से निकाल लें. यह तेल 6 महीने तक प्रयोग किया जा सकता है.
ऐसे करें इस्तेमाल
प्याज के तेल का प्रयोग करने के लिए बालों को दो भागों में बांट लें. इसके बाद आप तेल ले और अपने बालों की जड़ों में हल्के हाथ से लगाएं. हल्के हाथों से बालों की मसाज करना है. थोड़ी देर बाद अपने बालों से आप तेल को अच्छे से शैंपू करके निकाल लें.
क्या होगा फायदा
दरअसल, प्याज का तेल बालों की गहराई से कंडीशनर करने काम करता है. इसका उपयोग करने से बालों का रूखापन दूर होता है. प्याज के तेल से बालों की जड़ें भी मजबूत हो जाती हैं और यह डैंड्रफ को भी दूर करता है. इतना ही नहीं प्याज के तेल के इस्तमाल से बाल भी कम झडते हैं.

Add Comment