हैल्दी लाइफ

डिस्पोजल ही नहीं पेपर कप में भी चाय पीते हैं तो इसके नुकसान जानकर हैरान रह जाएंगे

खबर चाय पीने वालों के लिए जरूरी है. खासकर उन लोगों के लिए जो घर के बाहर चाय पीते हैं. घर के बाहर चाय पीने के तरीके को लेकर नया शोध सामने आया है. आईआईटी खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने चाय पर लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति दिन में तीन बार चाय या कॉफी पेपर कप में पीता है तो वह 75000 छोटे सूक्ष्म प्लास्टिक के कणों को निगल जाता है.

ऐसे पहुंचाता है शरीर को नुकसान

प्लास्टिक के गिलास गरम पानी या चाय पीने के नुकसान तो आपने खूब पढ़ा और सुना होगा लेकिन पेपर कप में चाय का नुकसान भी आज पढ़ लीजिए. डिस्पोजल कप में रखे जाने वाली चाय आपके सेहत पर खराब प्रभाव डालती है. खोज में कप के अंदर के स्तर में इस्तेमाल सामग्री में सूक्ष्म-प्लास्टिक और अन्य खतरनाक घटक मौजूद होते हैं और इसमें गर्म तरल पदार्थ पहुंचने के बाद पदार्थ में सूक्ष्म कण आ जाते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक पेपर कप के भीतर आमतौर पर हाइड्रोफोबिक फिल्म की एक पतली परत होती है. ज्यादातर प्लास्टिक यानी पॉलिथीन और कभी-कभी पॉलीमर से बनाने का काम किया जाता है.

15 मिनट में होती है प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि देश में पहली बार इस तरह का शोध वैज्ञानिकों ने किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि 15 मिनट के अंदर यह सूक्ष्म प्लास्टिक की परत गर्म पानी की प्रतिक्रिया में पिघल जाती है. रिसर्च के मुताबिक एक पेपर कप में रखा 100 मिलीलीटर गर्म तरल (85 से 90 OC), 25000 माइक्रोन आकार (10 माइक्रोन से 1000 माइक्रोन) के सूक्ष्म प्लास्टिक कण छोड़ने का काम करता है जिसमें तकरीबन 15 मिनट का समय लगता है.

सेहत पर ऐसे करता है असर

शोध के मुताबिक सूक्ष्म प्लास्टिक आयन जहरीली भारी धातुओं जैसे पैलेडियम, क्रोमियम और कैडमियम जैसे कार्बनिक यौगिकों और ऐसे कार्बनिक यौगिकों, जो जल में घुलनशील नहीं है, जब यह मानव के शरीर में प्रवेश करते हैं तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल कर आप को बीमार कर सकते हैं.

प्लास्टिक की तरह पेपर कप से भी बचिए

शोध के मुताबिक अगर इसके परिणामों को देखा जाए तो प्लास्टिक के कप की तरह ही पेपर कब से भी चाय पीने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पेपर कप को गुड बाय बोलना चाहिए. सलाह ऐसी भी है कि बाहर जहां पेपर कप और प्लास्टिक कप की संभावना ज्यादा हो ऐसे स्थानों पर चाय या कॉफी ना पिए तो बेहतर है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध