सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण से जिले में 7 वीं मौत हो गयी जबकि 25 नए मामले सामने आए. नियमों की अनदेखी और लापरवाही जनमानस पर भारी पड़ने लगी है जिसका नतीजा जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार को जिले में कोरोना के 27 नए केस सामने आने के बाद आज गुरुवार को भी 25 नए केस पॉजिटिव मिले. जिसके बाद प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
गुरुवार को पिलखनी मेडिकल कॉलेज में एक महिला की कोरोना से मौत हो गयी. इसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है. गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में सहारनपुर नगर से 14 मामले, नांगल ब्लॉक से दो मामले, सरसावा से तीन मामले, मुज्जफराबाद ब्लॉक से एक और देवबंद से 5 मामले सामने आए.
जिले में कोरोना की क्या है अपडेट
- जिले में कोरोना के एक्टिव मामले-125
- संक्रमितों की कुल संख्या-736
- स्वस्थ हुए- 604 लोग
- कोरोना से हुई मौत- 7
- पिछले 24 घंटे में नए केस- 25
- स्वस्थ हुए- 4 लोग
- वर्तमान में जिले में हॉटस्पॉट केंद्र-15
कहां से कितने मरीज़
- सहारनपुर नगर के पुलिस लाइन से एक
- सहारनपुर नगर के नन्द बिहार से एक
- सहारनपुर नगर के आवास विकास से एक
- सहारनपुर नगर के राजेंद्र नगर कॉलोनी से एक
- सहारनपुर नगर के गोविंद नगर नगर से एक
- सहारनपुर नगर के चर्च कम्पाउंड से एक
- मेडिकल कॉलेज से एक
- सहरानपुर के पन्त बिहार से 7
- मुज्जफराबाद ब्लॉक से एक
- नांगल के नियामतपुर से 2
- सरसावा के सरसोहेड़ी से 2 जबकि मनोहर पुर चिलकाना से एक
- देवबंद के लसवाड़ा से एक और रविदास मार्ग से 4 नए मामले सामने आए.




Add Comment