सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है हर दिन पिछले दिन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं जहां शनिवार को 46 मामले सामने आए थे वही रविवार दोपहर 3:00 बजे तक 47 कोरोना के नए संक्रमित केस सामने आए हैं. कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी उनकी पत्नी बेटे और तीन कर्मचारियों समेत कुल 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
रविवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के कैराना सांसद प्रदीप चौधरी उनकी पत्नी बेटे और तीन कर्मचारियों समेत कुल 47 लोग दोपहर तक की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और उनके परिवार समेत कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती करवाया गया है. कोरोना की बढ़ती रफ्तार से प्रशासन हैरान है.
दोपहर तक कोरोना का मीटर कहां तक चला
- दोपहर 3:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक
- कोरोनावायरस के नए संक्रमित की संख्या- 47
- डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-3
- कुल डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या-571
- कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या-239
- कोरोना से मृत लोगों की संख्या-8
- कुल संक्रमितों की संख्या-810

Add Comment