कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों ने सप्ताह के आखिरी 2 दिन यानी शनिवार और रविवार के दिन पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया हुआ है लेकिन लापरवाही यों के चलते यह व्यवस्था भी कमजोर साबित होती दिखाई दे रही है.
तकरीबन एक दर्जन से अधिक राज्यों ने आर्थिक गतिविधियों में जान फूंकने और संक्रमण के मामलों पर काबू पाने के लिए आंशिक लॉकडाउन का विकल्प चुना है. वहीं बिहार और मणिपुर जैसे राज्यों ने 16 और 23 जुलाई से राज्यव्यापी लॉक डाउन किया है.
पीएम के संसदीय क्षेत्र में रहेगा तीन दिन का लॉक डाउन
पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखा गया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में अब 3 दिन का लॉकडाउन रहा करेगा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने करुणा के बढ़ते मामलों को देखते हुए 4 दिन ही गतिविधियों को करने की अनुमति दी है जबकि 3 दिन पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा 3 दिन दफ्तर और बाजार बंद रहेंगे जबकि4 दिन गतिविधियों को जारी रखा जाएगा.
10 दिन का लॉक डाउन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के चलते 10 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इसके अलावा पूरे राज्य में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाता है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.
तमिलनाडु में लॉक डाउन का हाल
तमिलनाडु के कोयंबटूर में सोमवार सुबह तक के लिये पूर्ण लॉकडाउन लागू है. इसके अलावा राज्य में हर शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा रहा है. तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 6,988 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,06,737 हो गई है.
उत्तराखंड में लॉकडाउन
उत्तराखंड के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में इस महीने दूसरी बार ऐसी ही पाबंदियां लागू की गईं. इन जिलों में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. चारों जिलों में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉक डाउन है.
पश्चिम बंगाल का हाल
पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह में दो बार लॉकडाउन लगाए जाने के तहत सभी दुकानें तथा परिवहन बंद रहा.
जम्मू भी कोरोना से बेहाल
जम्मू में शुक्रवार शाम से 6 बजे से 60 घंटे का लॉकडाउन लागू है. वहीं कश्मीर में बांदीपुरा को छोड़कर बृहस्पतिवार से छह दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू है.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में निगम अधिकारियों ने शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लागू करने का ऐलान कर रखा है. इस दौरान केवल जरूरी सामानों की आपूर्ति की ही अनुमति है. राज्य में संक्रमण के अब तक 3.5 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं.
इस जगह आज से पूर्ण लॉकडाउन
नगालैंड की राजधानी कोहिमा में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है. दीमापुर में रविवार से दो अगस्त तक लॉकाडाउन लागू किया जाएगा. मेघालय सरकार ने 26 से 29 जुलाई के बीच शिलांग में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है.
छत्तीसगढ़ की क्या है स्थिति
छत्तीसगढ़ में बुधवार को रायपुर और बीरगांव के अलावा 20 अन्य शहरी निकायों की निगम सीमा में बुधवार से सात दिन का लॉकडाउन लागू है.
इसके अलावा राज्य में कई तरह की पाबंदियां लागू हैं.
बेंगलुरु में खत्म हुआ एक सप्ताह का लॉकडाउन
कर्नाटक में इस महीने रविवार को लॉकडाउन लागू किया जा रहा है. बेंगलुरु में एक सप्ताह का लॉकडाउन 22 जुलाई को खत्म हो गया.



Add Comment