लखनऊ. खबर है खास दसवीं की परीक्षा में सब होंगे पास! बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने. अगर आपने उत्तर प्रदेश की दसवीं की परीक्षा का फार्म भरा है माने आप दसवीं के छात्र हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास है. कोरोना संक्रमण से लड़ रहे उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बड़ी खबर है. परिषद इस वर्ष की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी में लग गया है. सूचना यह भी है कि सबे की सरकार हाई स्कूल के 29.94 लाख छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का कभी भी ऐलान कर सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से यह प्रस्ताव मांगा था. परीक्षाएं रद्द किए जाने पर सभी छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा यानी कोई भी छात्र फेल नहीं होगा.
क्या तरीका होगा प्रमोट करने का
छात्रों को प्रमोट करने के लिए बोर्ड नवी क्लास के फाइनल एग्जाम का मार्क्स चेक करेगा. बोर्ड ने इस बाबत राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश भी दे दिया है. अपने निर्देश में बोर्ड ने कहा है कि 24 मई तक छात्रों के 9वी के मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का काम पूरा कर लें. इसके बाद छात्रों के पिछली कक्षा के फाइनल एग्जाम के मार्क्स को चेक किया जाएगा और उन्हें प्रमोट किया जाएगा.
सब होंगे पास यही होगा खास
बोर्ड के इस फार्मूले के बाद कोई भी छात्र दसवीं की कक्षा में फेल नहीं होगा. मार्कशीट तैयार करने का डिटेल प्लान भी बोर्ड जल्दी ही जारी करेगा. जान लेना जरूरी है कि सुबे के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई 20 मई से शुरू हो चुकी है. अभी ऑफलाइन कक्षा आयोजित करने की अनुमति स्कूलों को नहीं दी गई है. राज्य भर में 31 मई तक आंशिक लॉक डाउन है. माना जा रहा है इसी बीच 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द किए जाने की अधिकारिक घोषणा हो जाएगी.
12वीं की परीक्षाओं का क्या होगा
इस सवाल के जवाब में बोर्ड ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है. 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में आधिकारिक फैसले लेने और उसे जमीन पर उतारने का काम भी जल्दी ही किया जा सकता है.




Add Comment