नई दिल्ली. शनिवार को सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मामलों की गति देखते हुए लॉक डाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है. इसके लिए बकायदा गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है.
8 जून से कई सेवाओं को खोलने की सरकारी योजना है तीन चरणों में धीरे-धीरे कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर सभी गतिविधियों को सरकार शुरू करेगी. इसके साथ ही सरकार ने वर्कप्लेस और सार्वजनिक जगहों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी है.
वर्क फ्रॉम होम की अनुमति लेकिन दफ्तर भी खुलेंगे
- वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मिलेगी,
- दफ्तर, वर्कप्लेस, दुकानों और अन्य जगहों को नियमित समय तक खोला जाएगा,
- हैंड वॉश, सैनिटाइजर, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर व्यवस्था के साथ दफ्तरों में स्क्रीनिंग की जाएगी,
- सैनिटाइजर नियमित समय पर किया जाएगा,
- दफ्तरों में सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा,
- मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप होना अनिवार्य है.
सार्वजनिक जगहों पर रहिए सुरक्षित
सरकार ने सार्वजनिक स्थलों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक
- यात्रा के समय सार्वजनिक स्थानों पर और वर्कप्लेस पर फेस कवर यानी कि मास्क या गमछा या चेहरा ढक कर रखना अनिवार्य होगा.
- सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.
- बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी.
- पब्लिक पैलेस में थूकना जुर्म माना जाएगा और इसके लिए राज्य के मुताबिक कानून और जुर्माना लगाया जाएगा.
- सार्वजनिक जगहों पर गुटका पान और तंबाकू के प्रयोग पर रोक रहेगी.
- कंटेनमेंट एरिया के बाहर सभी गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति दी जाएगी.

Add Comment