एक्सक्लूसिव

मार्च तक मिलता रहेगा गरीबों को राशन! सरकार कर सकती है जल्द ही घोषणा

कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाउन से ही सरकार गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है. 25 मार्च 2020 से गरीबों और कमजोर परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार राशन कार्ड पर निशुल्क राशन दे रही है.

पहले यह व्यवस्था 3 महीने यानी मई तक और उसके बाद फिर से तीन महीने का विस्तार दिया था लेकिन बाद में पीएम मोदी ने इसको बढ़ाकर छठ पर्व तक कर दिया. अब यह अवधि भी समाप्त होने के नज़दीक ही है. योजना के ख़त्म होने में एक माह से भी कम का समय रह गया है.

मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक सरकार लोगों की नगदी और सामाजिक सहायता की सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल्द ही तीसरे प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकती है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएमजीकेवाई के तहत गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर मार्च 2021 किया जा सकता है.

अंग्रेजी वेबसाइट द मिंट के मुताबिक एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकार की ओर से तीसरे प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान ताजा मांग और सामाजिक सुरक्षा के उपायों के तहत किया जा सकता है.

योजना के ऐलान का चुनाव पर पड़ेगा असर

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो अगर सरकार इस संबंध में ताजा ऐलान करती है तो इसका सीधा असर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों के उपचुनाव में असर दिखाई दे सकता है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध