महत्वपूर्ण एलपीजी गैस प्रोवाइडर तेल कंपनी इण्डेन ने अपना बुकिंग नंबर बदल दिया है. कंपनी ने बाकायदा इसके लिए अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर अलर्ट भी किया है. ऐसे में गैस की बुकिंग के लिए नए नंबर का जान लेना जरूरी है. नंबर की जानकारी ना होने की स्थिति में ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इस नंबर पर होगी बुकिंग
महत्वपूर्ण एलपीजी गैस प्रोवाइडर कंपनी इंडेन ने अपने ग्राहकों के रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज भेज कर बुकिंग नंबर बदले जाने की सूचना दी है. कंपनी ने कहा है कि “हमारा नंबर बदल गया है लेकिन आपकी सेवा में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.” कंपनी ने बकायदा पूरे देश में गैस बुकिंग के लिए एक यूनिवर्सल नंबर जारी किया है. इतना ही नहीं अपने ग्राहकों से कहा है कि अब 7718 95 5555 पर कॉल करके गैस बुक कर सकते हैं.
व्हाट्सएप से भी हो सकेगी गैस बुकिंग
अगर आप गैस की बुकिंग फोन से नहीं करना चाहते तो आप सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर बेहद आसानी से अपने गैस बुक कर सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए अपना व्हाट्सएप नंबर 7588 888824 जारी किया है. इसके लिए व्हाट्सएप पर रिफिल टाइप करें और फोन नंबर 7588 8888 24 पर भेज दे. यहां यह जानना जरूरी है कि जिस नंबर से आप मैसेज भेज रहे हैं वह कंपनी में रजिस्टर्ड होना चाहिए. तभी आप को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा.
होम डिलीवरी के नियम में भी हुआ बदलाव
1 नवंबर 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर के होम डिलीवरी के लिए भी नियम में बदलाव हुआ है. नए नियम के मुताबिक होम डिलीवरी लेने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड जिसे आप वन टाइम पासवर्ड यानी OTP भी कह सकते हैं इसकी जरूरत पड़ेगी. इसके बिना होम डिलीवरी की व्यवस्था का लाभ ग्राहक नहीं उठा सकेंगे. अपने उपभोक्ताओं की पहचान और गैस की चोरी को रोकने के लिए तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाया है. माना जा रहा है इस व्यवस्था के तहत सही उपभोक्ता की पहचान और लाभ दिया जा सकेगा.

Add Comment