भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा का कारण पाकिस्तानी संसद में सांसद का बयान है. पाकिस्तानी संसद में भारत की ताकत और उसके खौफ को स्वीकार करते हुए अभिनंदन को छोड़े जाने के फैसले के बारे में संसद में अपना बयान दिया जिसके बाद भाजपा ने मुखर होकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.
पहले जानिए क्या हुआ पाकिस्तानी संसद में
पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने संसद में पाकिस्तानी सेना और सरकार पर हमला बोला. सादिक ने भारत के एयर स्ट्राइक के बारे में कहा कि “भले ही पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार सवाल उठाती रही हो लेकिन मोदी सरकार से कितना खौफ खाते हैं इसका खुलासा हुआ है.”
सांसद आजाद सादिक ने दावा किया और कहा कि “मुझे याद है महमूद शाह कुरेशी उस बैठक में मौजूद थे जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान ने आने से इंकार कर दिया था. कुरैशी के पैर कांप रहे थे. कुरैशी ने हमसे कहा था कि खुदा का वास्ता है, अब इसको वापस जाने दें क्योंकि भारत रात के 9:00 बजे पाकिस्तान पर हमला करने वाला है. वह इतने डरे हुए थे कि उनके पैर कांप रहे थे. सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा भी इस बैठक में थे.”
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भी पाकिस्तानी संसद में भारत के खौफ को स्वीकार किया. आशिफ़ ने दावा किया कि “भारत के खौफ के कारण विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने छोड़ा था. पाकिस्तानी हुक्मरानों में भारत को लेकर इतना खौफ था कि उन्होंने बिना समय गवाएं अभिनंदन को छोड़ दिया और भारत के सामने घुटने टेक दिए. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा भी काफी डरे हुए थे.”
क्या था मामला
फरवरी 2019 में पाकिस्तान का फाइटर जेट हमले के इरादे से भारत की सीमा में घुस गया था. तब विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 से उड़ान भरी और उस फाइटर जेट को मार गिराया. इस संघर्ष के दौरान अभिनंदन का विमान भी क्रैश हो गया और वह पीओके में गिर पड़े. वहां से पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया. भारत ने पाकिस्तान पर अभिनंदन को छोड़े जाने के लिए दबाव बनाया. उसके बाद अभिनंदन को वाघा अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत भेजा गया.
पाकिस्तान के खौफ वाले बयान पर भारत में सियासत तेज
पाकिस्तानी संसद से जारी हुए इस बयान के बाद भारत में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. उस समय राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था और कई दलों ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे. भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तानी संसद का बयान सुनना चाहिए जो हमेशा सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे.
किसने क्या कहा?
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को टारगेट करते हुए ट्वीट किया और लिखा,
“आप सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे ना जरा देखिए मोदी जी का क्या खौफ है. पाकिस्तान में सरदार अयाज सादिक बोल रहे हैं पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में पाक के चीफ आर्मी स्टाफ के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना था कहीं भारत अटैक न कर दे.”
वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पाकिस्तानी संसद का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि
“दुश्मन मुल्क से सुनिए पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के पराक्रम और शौर्य की गाथा और गर्व करिये, एमपी अयाज़ सादिक ने किया बड़ा खुलासा, कैसे छूटे अभिनंदन कुमार, एमपी ने बताया बाजवा के पैर कांप रहे थे पसीने छूट रहे थे. बताया कि अभिनंदन को सही सलामत जाने दे नहीं तो भारत रात में हमला कर देगा.”
भाजपा के इस हमले के बाद माना जा रहा है कि अभिनंदन को लेकर सियासी पारा चढ़ेगा.

Add Comment