एक्सक्लूसिव

सहारनपुर : चैकिंग के दौरान बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने कर दिया लंगड़ा

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जनपद पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पुलिस टीम हर थाना क्षेत्र में चौकियों पर चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं. नतीजे के रूप में बदमाश या तो सरेंडर कर रहे हैं या फिर पुलिस की गोली का शिकार हो रहे हैं. सोमवार को भी पुलिस ने एक बदमाश को लंगड़ा कर दिया.

क्या है मामला

सोमवार 26 अक्टूबर 2020 को शाम 7:30 बजे जिले में कप्तान डॉक्टर एस चन्नप्पा के आदेश के मुताबिक चिलकाना क्षेत्र में थाना चिलकाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दुमझेड़ा रोड पर टोडरपुर चौकी के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी. पास से ही गुजरने वाले कच्चे पक्के रास्ते पर दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस के सामने आ गए. अचानक पुलिस को सामने देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने एक को किया लंगड़ा

बदमाशों की ओर से फायरिंग होते देख पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जबकि एक भागने में कामयाब रहा.

टॉप 10 अपराधी निकला घायल बदमाश

पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश की पहचान चिलकाना कस्बे के मजरहसन मोहल्ला के रहने वाले अय्यूब के बेटे दानिश उर्फ दाना के रूप में हुई. दानिश जनपद के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है जिस पर थाना चिलकाना पर तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

बदमाश के पास मिला यह सामान

1- एक बिना नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,

2- एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस.

थाना चिलकाना पर दर्ज दानिश का आपराधिक इतिहास

1- मुकदमा अपराध संख्या 419/ 2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट,

2- मुकदमा अपराध संख्या 420/ 2020 धारा 188 भादवि,

3- मुकदमा अपराध संख्या 36/2018 धारा 379, 411भादवि,

4- मुकदमा अपराध संख्या 406/2018 धारा 380, 411भादवि,

5- मुकदमा अपराध संख्या 328/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट,

6- मुकदमा अपराध संख्या 567/2019 धारा 380 411 भादवि,

7- मुकदमा अपराध संख्या 568/ 2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट,

8- मुकदमा अपराध संख्या 305/2020 धारा 379, 411 भादवि,

9- मुकदमा अपराध संख्या 101/ 2019 3 यूपी गुंडा एक्ट,

10- मुकदमा अपराध संख्या 444/2020 धारा 307 भादवि.

इसके अलावा भी पुलिस दानिश उर्फ दाना की हिस्ट्री खंगाल रही है.

बदमाश की गिरफ्तारी में ये टीम रही शामिल

  • थाना चिलकाना के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार
  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार
  • प्रभारी स्वाट टीम जयवीर सिंह पूरी टीम के साथ
  • सर्विलांस सेल प्रभारी अजब सिंह
  • अभिसूचना विंग के प्रभारी अजय प्रसाद गौड़ और
  • थाना चिलकाना के कांस्टेबल विजय कुमार, रजनीश कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध