सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 69 दिनों तक कंप्लीट तालाबंदी का दौर चला. उसके बाद संक्रमण के प्रभाव के चलते तालाबंदी को 30 जून तक बढ़ा दिया गया. लेकिन बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए जून में 3 चरणों में देश को खोलने का प्लान किया गया. 8 जून से प्रथम चरण की तालाबंदी में छूट दी गयी और अब दूसरे चरण की छूट में 31 जुलाई तक का समय रखा गया है. कहने का मतलब यह है कि भले ही कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा हो लेकिन देश खुलने की दिशा में चल रहा है. कई क्षेत्रों में छूट के साथ ढील दी गई. लॉकडाउन के दौरान आयकर विभाग से लेकर राजस्व विभाग तक सभी सरकारी खजाने भरने वाले संसाधन बंद थे लेकिन पुलिस विभाग सरकार का खजाना भरने में पीछे नहीं है.
लॉकडाउन में सहारनपुर पुलिस ने सरकारी खजाने को जमकर भरा है जिले की पुलिस ने 23 मार्च से 1 जुलाई तक 3 तीन करोड़ से जी अधिक का शुल्क वसूल किया है.
जनपद पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई कर 3 करोड़ 10 लाख 65 हज़ार 700 का अर्थदंड वसूल किया. इतना ही नहीं 1137 केस धारा 188 के तहत दर्ज कर करीब 5991 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की है.
जनपद पुलिस के मुताबिक 100 दिनों में 114934 वाहनों को चेक किया गया जिनमें से 31339 वाहनों का चालान किया गया और 1722 वाहनों को जप्त किया गया.
23 मार्च से 23 जून तक की कार्रवाई का ब्यौरा कुछ इस तरह है
धारा 188 में करवाई- 5991
धारा 188 के तहत दर्ज एफआईआर -1137
कुल वाहन चेक- 114934
कुल चालान- 31349
कुल जब्त वाहन- 1722
कुल जुर्माना- 31065700
धारा 107/ 116/ 151 में लोगों के खिलाफ की गई कारवाई-5785

Add Comment