SURENDRA CHAUHAN/PRAKASH PANDEY
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. अवैध संबंध को कायम रखने के लिए न केवल रिश्तों को शर्मसार बल्कि रिश्तों की बेरहमी से क़त्ल की दास्तां का खुलासा किया है सहारनपुर पुलिस ने. 20 दिन पहले हुए विक्रांत हत्याकांड में उसकी पत्नी व भाई को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पुलिस हैरान करने वाले क़त्ल कांड से पर्दा हटा रही थी.
बकौल पुुुलिस विक्रांत की हत्या को उसकी पत्नी ने ही अपने देवर के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया.
पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग की थ्योरी सामने आई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस.चन्नपा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले न्यू निर्भयपुरम, न्यू माधोनगर निवासी विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र श्रवण कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस सम्बंध में नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था.
उन्होंने बताया कि आज नगर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह के
निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन त्यागी, उपनिरीक्षक रणपाल सिंह, उपनिरीक्षक अनवर खलील, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हैड कांस्टेबल शाहनवाज व राजवीर, कांस्टेबल राहुल व आकाश तथा महिला कांस्टेबल पायल त्यागी की टीम ने विक्रांत की हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों मिनाक्षी उर्फ आरती पत्नी विक्रांत व सचिन पुत्र श्रवण कुमार निवासीगण निर्भयपुरम न्यू माधोनगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया.
एसएसपी डा. एस. चन्नपा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक विक्रांत की पत्नी मिनाक्षी उर्फ आरती ने बताया कि उसके अपने देवर सचिन के साथ अवैध सम्बंध थे जिसमें उसका पति विक्रांत उर्फ विक्की बाधक बना हुआ था. इसके चलते उसने अपने प्रेमी व देवर सचिन के साथ मिलकर विक्रांत उर्फ विक्की की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. उन्होंने
बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया.
एसएसपी ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रूपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की.




Add Comment