सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके बेटे मोनिस रजा समेत 4 लोगों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जीत हासिल की है.
सांसद हाजी फजलुर्रहमान अपने बेटे समेत 11 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन यानी एकांतवास में रहेंगे.
सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने हालचाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी का धन्यवाद किया. उन्होंने सहारनपुर की जनता से अपील की कि वे उनके बाकी परिवार के लोगों के लिए दुआ करें जिससे वह लोग जल्दी घर लौट कर आ सके.
अस्पताल में हुए व्यवहार और सेवा भाव से गदगद सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के प्राचार्य दिनेश सिंह मार्तोलिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार के साथ ही अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ का शुक्रिया अदा भी किया
इस मौके पर उन्होंने लोगों से आपस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील भी की. वही दो अन्य लोग भी स्वस्थ होकर अपने घर गए.
क्या है ताज़ा अपडेट
जिले में आज 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. 17 हॉट स्पॉट केंद्रों को अभी तक चिन्हित किया गया है जबकि कल एक व्यक्ति की कोरोनावायरस से मौत हो गई थी. वर्तमान में जनपद में 435 कोरोना के मामले हैं जिनमें से 351 लोगों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जीत हासिल की है और सभी स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं. जबकि जिले में इस समय कोरोना के 80 एक्टिव केस हैं.




Add Comment