सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के संक्रमण के मामलों में जिले में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है.सबसे खास बात यह थी कि जनपद में अभी तक कोरोना से मौत का कोई भी मामला नहीं था लेकिन आज शनिवार को कोरोना से जिले में पहले मौत हो गई.
नवीन नगर के 44 साल के व्यक्ति को कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले लिया. सांस की तकलीफ के बाद व्यक्ति के परिजन उसको अस्पताल लेकर गए थे लेकिन मौत ने शख्स को मात दे दी. जांच रिपोर्ट में शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मृत्यु से पहले पीड़ित व्यक्ति को पिलखनी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां शाम 4:00 बजे उनका निधन हो गया.
यह खबर सहारनपुर के लिए खतरे की घंटी है. अमूमन सड़क पर बिना मास्क, बिना सोशल डिस्टेंसिंग के लोग अनावश्यक घूमते मिल रहे हैं. लोगों की लापरवाही उन्हें संकट में डाल रही है. आज 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिनमें से एक प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी हैं जबकि 6 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं.
वर्तमान में जिले में 427 कोरोनावायरस केस अभी तक दर्ज किए गए हैं. जिनमें से 347 लोग महामारी को मात देकर घर जा चुके हैं जबकि 78 व्यक्ति अभी संक्रमित हैं. कोरोना से पहली मौत हुई है. जबकि हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment