सहारनपुर जनपद में शनिवार का दिन बेहद हलचल भरा रहा. प्रदेश के आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जिले में हुई पहली मौत और आयुष मंत्री के पॉज़िटिव मिलने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया.
ARVIND RANA/ GAURAV SINGHAL
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मंत्री डा धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिर्पोट पाॅजिटिव आने की खबर से पूरे जनपदभर के लोगो, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में जबरदस्त हडकंप मच गया. मंत्री धर्मसिंह सैनी समेत आज सहारनपुर जिले में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सीएमओ सहारनपुर डाक्टर बीएस सोढी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिर्पोट पाजिटिव आई है. जिला प्रशासन ने आयुष मंत्री को क्वॉरेंटाइन के लिये पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भेजा है. सीएमओ डॉ बीएस सोढी ने आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिर्पोट पाजिटिव आने की पुष्टि की है.
आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी के भाई डॉ कर्ण सिंह सैनी ने बताया कि पूरा परिवार होम कोरनटाइन है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम कोरोना को फैलने से रोकने में अपना सहयोग दें.
इसके अलावा सहारनपुर जनपद के ही कस्बा देवबंद में शनिवार को 4 कोरोना पाजिटिव केस और मिले है. जिसमें से एक गांव दुगचाडी का निवासी है और दूसरा देवबंद की गांधी कालोनी का निवासी है. देवबंद के बाबूपुर लौटी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है तो कस्बे के मोहल्ला लहसवड़ा का आढ़ती भी पॉजिटिव मिला है. सीएचसी प्रभारी डा इंद्राज सिंह ने आज देवबंद के उक्त चारो कोरोना पाजिटिव आए केसो की पुष्टि की है.
जनपद में पहली मौत
जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है. थाना सदर बाज़ार क्षेत्र के नवीन नगर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते शाम चार बजे मौत हो गई. उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती करवाया गया था जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.
वर्तमान स्थिति क्या है
जिले में कोरोना संक्रमण के 427 मामले हैं जबकि 347 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. 78 एक्टिव केस वर्तमान में जिले में हैं जबकि एक मौत हुई है. इसके सकत ही हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 17 हो गयी है.

Add Comment