सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. अनलॉक में लापरवाही के परिणाम सामने आने लगे हैं. कोरोना संक्रमण का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है. आज जिले में 15 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए.
कोरोना संक्रमण के नए केस रामपुर मनिहारान, देवबंद और शहर सहारनपुर के सामने आए हैं. कोरोना की बढ़ती गति ने प्रशासन को परेशान कर रखा है. प्रवासी लोगों के घर वापसी ने जनपद की समस्या को बढ़ा दिया है. जिले में फ़िलहाल कोरोना के 79 एक्टिव केस हैं.
ताजा अपडेट की बात करें तो जिले में इस समय 426 संक्रमण के मामले हैं जिनमें से 345 लोगों ने महामारी को मात दी है पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति डिस्चार्ज हुआ है जबकि जिले में 16 इलाकों को हॉटस्पॉट में रखा गया है.

Add Comment