उत्तर प्रदेश का अयोध्या. सरकार के अथक प्रयासों से अयोध्या में छोटी दिवाली मनाई गई. दीपावली को देखने के लिए लोगों में जिज्ञासा और उत्साह नजर आया. दीपोत्सव के ऑनलाइन दर्शन के लिए शुरू की गई वेबसाइट विजिटर्स की संख्या बहुत ज्यादा होने से क्रैश हो गई. दर्शकों की हुई असुविधा पर सरकार द्वारा बताया गया कि वेबसाइट पर विजिटर्स की संख्या बहुत अधिक होने के कारण वह क्रैश हो गई. जल्द ही वेबसाइट को ठीक कर लिया जाएगा और लोग दिवाली के दिन यानी शनिवार सुबह से ऑनलाइन दीप जला सकेंगे.
अयोध्या में रचा गया इतिहास
शुक्रवार की शाम अयोध्या में इतिहास रचा गया. सरकार ने दिव्य दीपोत्सव में 606569 दिए जला कर अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया. इस मौके पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने श्री राम का प्रतीकात्मक राजा अभिषेक करने के बाद कहा कि
“आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, 3 वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से भी डर लगता था. अब सब बदल गया है लोग अयोध्या आना चाहते हैं. इस बार हमने छह लाख से ज्यादा दीये अयोध्या में जलाए हैं. अब अगले साल 751000 दीपों से अयोध्या रोशन होगी.
गौरव के पल पर खुलकर बोले सीएम
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
“कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम के अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है. अब ऐसा नहीं होगा और अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा. हम हर पुण्य स्थली को प्रतिस्थापित करेंगे. श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारे पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगा दी थी. आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है. यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है.
पीएम मोदी की सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा
“कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रणनीति से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का 5 सदी का संकल्प पूरा होते हुए दुनिया देख रही है. प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और रणनीति से दुनिया पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देख रही है जिसकी हमारी कई पीढ़ियों को प्रतीक्षा थी. मैं प्रधानमंत्री का उन पीढ़ियों की तरफ से भी आभार प्रकट करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से राम मंदिर का शिलान्यास करके उस काम को आगे बढ़ाया है जिसका इंतजार आजादी के बाद से पूरे देश को था.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई अयोध्या
उत्तर प्रदेश सरकार के बयान के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में दीपोत्सव देखा. दीपोत्सव में 606569 मिट्टी के दीए जलाए गए. इस तरह अयोध्या में ऐसे भव्य आयोजन के मामले में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. रिकॉर्ड कायम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राम भक्तों और अयोध्या वासियों को बधाई दी और कहा कि

Add Comment