सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद में प्रवासियों की वापसी के साथ ही कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कल शुक्रवार को जहां 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वहीं आज 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद जनपद में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 243 हो गई है. इनमें से इलाज के बाद 201 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है जहां उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रखा गया है. जनपद में अब एक्टिव मामलों की संख्या 42 हो गई है.जबकि 4 एरिया हॉट स्पॉट में शामिल हैं.
जनपद में एक समय कोरोना संक्रमण के मामले ना के बराबर हो चले थे लेकिन छूट मिलने के बाद प्रवासियों की घर वापसी के चलते जनपद वासियों में फिर से चिंता के भाव दिखाई दे रहे हैं. संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. आज शनिवार को बाराबंकी से लौटे 5 प्रवासी और एक मेडिकल स्टोर के मालिक के भाई समेत 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.बाकी 3 लोगों की हिस्ट्री प्रशासन खंगाल रहा है.
मेडिकल स्टोर के मालिक ने प्रशासन की बढ़ाई चिंता
नगर के प्रसिद्ध खान मार्केट में मेडिकल स्टोर संचालक के भाई के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि संचालक का भाई देहरादून गया हुआ है. मार्केट को तत्काल बंद कर दिया गया जिला प्रशासन दवा मालिक की कांटेक्ट हिस्ट्री ढूंढने में लगी है. माना जा रहा है कि मेडिकल संचालक की हिस्ट्री ढूंढने में प्रशासन को खासी मेहनत करनी पड़ेगी. प्रशासन ने पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया है.
बढ़ेगी सख्ती
जनपद में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ने से फिर से एक बार जनपद में सख्ती बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. माना जा रहा है कि जिला प्रशासन अब सकता ही बरत सकता है.












Add Comment