सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में सात थाना क्षेत्रों में 32 स्थानों में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिलाधिकारी ने संक्रमित पाये गए चिन्हित स्थानों को आग्रमि आदेशों तक हाॅट-स्पाॅट घोषित कर दिया है. जिले में लाॅकडाउन की व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ करते हुए प्रभावी हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रों में कन्टेंमेंट की कार्रवाही की जा रही है.
इन थाना क्षेत्रों में हुई हॉटस्पॉट की कार्रवाई
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश के मुताबिक जिन थाना क्षेत्रों में हाॅट-स्पाॅट घोषित किये गये है उनमें थाना कोतवाली नगर, गगालहेड़ी, कोतवाली देहात, सदर बाजार, मण्ड़ी, रामपुर मानिहारान, चिलकाना तथा शामिल है.
इन एरिया में की गई कंटेनमेंट की कार्रवाई
थाना कोतवाली नगर - गीता कालोनी, नखासा बाजार व विजय टाकिज
थाना गागलहेड़ी - रविदास मंदिर के बराबर वाली गली, कुरलकी, हरिजनों का मौहल्ला ग्राम भारापुर, हरिजनों की बस्ती ग्राम आभा, सैनियों का मौहल्ला ग्राम भारापुर
थाना कोतवाली देहात- चन्द्रलोक काॅलोनी, चंदोली, शाकुम्भरी बिहार, शेखपुर कदीम, प्रेमपुरी काॅलोनी, दाबकी जुनारदार, अहमद कालोनी, सन सिटी, मुगलमाजरा, शंकरपुरी
थाना सदर बाजार- शिवाजी नगर, न्यू मक्खन कालोनी, निकट शिवदयाल का अहाता खालसी लाईन, पूजा पुरम काॅलोनी, शिव बिहार काॅलोनी, एस.ए.एम. इण्टर कालेज वाली गली, साकेत कालोनी, कोरी माजरा, आर्शीवाद कालोनी
थाना मण्डी- गांधी नगर काॅलोनी, ज्ञान गार्डन चिलकाना रोड़, मातागढ़
थाना रामपुर मनिहारान- मौहल्ला शिवपुरी, थाना जनकपुरी क्षेत्र के अन्तर्गत चर्च कम्पाउण्ड
थाना चिलकाना - इनमा मुंशी वाली गली मौहल्ला मजहर हसन.
कैसे होगी पहचान
जिलाधिकारी ने बताया कि हाॅट-स्पाॅट वाले क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित कर दिया गया है.
क्या होंगे प्रतिबंध
- इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी/स्वास्थ्यकर्मी/सफाईकर्मी/ दैनिक आपूर्तिकर्मी तथा जिला प्रशासन के द्वारा अनुमन्य व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का प्रवेश व निकास पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है.
- हाॅट-स्पाॅट क्षेत्रों में जारी किये गये समस्त पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिये गये है.
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित स्थानों पर हाॅट-स्पाॅट का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाही की जाए.
तीन थाना क्षेत्रों के कई एरिया हुए हॉटस्पॉट से मुक्त
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अहमदपुरी, थाना मण्डी क्षेत्र में राम बिहार कालोनी तथा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ी मलूक नं.-1 में पिछले 14 दिनों से कोई कोरोना वायरस पाॅजिटिव न पाये जाने के चलते पूर्व में घोषित हाॅट-स्पाॅट क्षेत्र में कन्टेंमेंट जोन की कार्रवाही समाप्त की जा रही है.

Add Comment