सांकेतिक फ़ोटो
MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से 90 से ऊपर और 100 तक पहुंचने वाला कोरोनावायरस आज रिकॉर्ड स्तर पर रहा. जिले में आज रिकॉर्ड 121 कोरोना के नए मरीज सामने आए.
कोरोना से मैं सुरक्षित हूं, मेरे दोस्त सुरक्षित हैं और कोरोना कोई बीमारी नहीं है, इस तरह की भावना और सोशल डिस्टेंसिंग के अभाव ने कोरोना को ताकत दी है. जिले में अब संक्रमितों की संख्या अट्ठारह सौ के पार पहुंच गई है.
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में मिले मरीज़ों की सूची जारी कर दी है जिसके मुताबिक बुधवार को 102 नए मरीज़ मिले हैं जबकि 42 लोग स्वस्थ हुए हैं. हालांकि कि खबर की अपडेट के समय आंकड़ा 121 तक पहुंच गया है.
कहां से कितने मरीज़
- सहारनपुर नगर क्षेत्र से 47,
- गंगोह क्षेत्र से 20,
- नकुड क्षेत्र से 16,
- नागल क्षेत्र से 6,
- बलिया खेड़ी क्षेत्र से 6,
- सरसावा क्षेत्र से 5
- रामपुर से 1 और देवबंद से एक मरीज सामने आए हैं.
विस्तृत जानकारी क्या है
- सहारनपुर शहर के जिला जेल से सर्वाधिक 22 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं.
- शहर के अहमद कॉलोनी से 4 केस मिले हैं.
- शहर के गोपाल नगर, सम्राट विक्रम कॉलोनी से 3- 3 केस मिले हैं.
- शहर के खलासी लाइन, पुलिस लाइन से 2-2 केस सामने आए हैं. जबकि
- तारावती, चर्च कंपाउंड, गढ़ी मलूक, चिलकाना अड्डा, प्रेमपुरी कॉलोनी, पारस बिहार दाबकी, विजय टॉकीज, ज्ञान गार्डन, नुमाइश कैंप, थाना मंडी और मेडिकल कॉलेज से एक-एक मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं.
- गंगोह के गुलाम आलिया गंगोह से सर्वाधिक 17 मरीज जबकि रामबाग से एक और छत्ता गंगोह से 2 मरीज सामने आए हैं.
- नकुल के अंबेहटा से 9, नकुड नगर के मोहल्ला मुंशीपुर से 6 और चंद्रपाल खेड़ी गांव से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है. नागल के सदारणसिर से 2 और गंडासपुर जट्ट, बढेरी कोली और ताजपुर से एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है.
- बलिया खेड़ी के लाखनौर में आज भी स्थिति खराब रही. क्षेत्र से 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं. सरसावा के पटना से 3, हसनपुर चिलकाना से और सरसावा से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है. जबकि
- रामपुर मनिहारान के स्वास्थ्य केंद्र से एक और देवबंद के गुनारसा से एक मरीज कोरोनावायरस पाया गया है.
आज कहां तक चला कोरोना का मीटर
- कुल केस -1890
- कुल एक्टिविटीज- 717
- कुल स्वस्थ व मरीज-1106
- पिछले 24 घंटे में सामने आए मरीज-121
- पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज- 42
- अब तक कुल मृत्यु -26
- जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या- 150




Add Comment