कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और कई खिलाड़ियों के संक्रमित हो जाने के बाद बीसीसीआई ने वायरस के खतरे को भांपते हुए आईपीएल को सस्पेंड करने का निर्णय लिया है.
पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों के खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. आईपीएल पर कोरोना के कहर का आलम यह है कि बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला भी टाल दिया गया है. चेन्नई के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह फैसला किया गया है.
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 3,57,229 मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ दो लाख 82 हजार 833 हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 3449 लोग कोरोना के चलते जीवन गंवा चुके हैं जबकि 3,20,289 लोगों ने महामारी को मात दी है. देश मे फ़िलहाल 34,47,133 एक्टिव केस हैं तो 1,66,13,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुल 2,22,408 लोग महामारी से जीवन की जंग हार चुके हैं.


Add Comment