Saharanpur. आज दिनांक 8-9-2021को भारतीय सेन समाज की एक मिटिंग का आयोजन राम खेडी स्थित भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष मास्टर पुरण सिंह सेन के निवास पर आयोजित कि गयी. बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के नेता मास्टर पुरण सिंह सेन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा ने जो जिले की पिछड़े मोर्च की कार्यकारणी घोषित की है उसमे सेन समाज के एक भी कार्यकर्ता का नाम न जोडने से भाजपा ने सेन समाज का घोर अपमान किया है जबकि सेन समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ रहता है. उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी मे सहारनपुर जिले मे सेन समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नेता नही है जिस तरह से हमारे सेन समाज के युवा नेता अमित सेन का नाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सूची से राजनीतिक लोगो ने हटवाया है, उससे सेन समाज के लोग बहुत नराज है. इस अवसर मौजूद सेन समाज के युवा नेता अमित सेन पत्रकार ने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा पार्टी को 2022 के विधान सभा चुनाव में भुगतान पडेगा. इस अवसर पर मौजूद रहे वरिष्ठ नेता इसम सिंह सेन ने कहा अगर भारतीय जनता पार्टी हमारे समाज को सम्मान नही देने का काम करती तो सेन समाज आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ बाध्य होगा.
इस अवसर पर भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष मास्टर पुरण सिंह सेन,वरिष्ठ सेन समाज के नेता इसम सिंह सेन, युवा नेता अमित सेन, अभिषेक सेन, सुमित सेन, मुकेश सेन, रोहित सेन, पवन सेन, मांगे राम सेन, तेजपाल सेन, विनोद सेन आदि सेन समाज के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
👉🏻.रिपोर्ट राजन शर्मा/अमित सेन




Add Comment